Google Analytics —— Meta Pixel

बिल गेट्स ने की PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात, कई मुद्दों पर की चर्चा

Gates Meet PM Modi: अमेरिका के बिजनेसमैन बिल गेट्स ने भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हेल्थ, क्लाइमेट चेंज, G20 प्रेसिडेंसी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। इस मुलाकात के बारे में बिल गेट्स ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग ‘गेट्सनोट्स’ में लिखते हुए भारत की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि मैं इस हफ्ते भारत में हूं। ऐसे समय में जब दुनिया कई चुनौतियों से घिरी है, भारत जैसी डायनामिक और क्रिएटिव जगह पर होना प्रेरणादायक है। भारत दुनिया को दिखा रहा है कि जब इनोवेशन में इन्वेस्ट किया जाता है तो क्या-क्या संभव हो सकता है। मैं हेल्थ, डेवलपमेंट और क्लाइमेट चेंज के सेक्टर में भारत की ग्रोथ को लेकर पहले से ज्यादा पॉजिटिव हूं।

यह भी पढ़ें:- दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM सिसोदिया की रिमांड 6 मार्च तक बढ़ी, जमानत पर 10 मार्च को फैसला

बिल गेट्स ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि भारत इस ग्रोथ को जारी रखेगा और अपने इनोवेशन दुनिया के साथ शेयर करता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रभावी, सुरक्षित और सस्ती कोरोना वैक्सीन बनाने की भारत की अद्भुत क्षमता सराहनीय है। इन वैक्सीन ने लाखों लोगों की जिंदगी बचाई और दुनियाभर में दूसरी बीमारियां फैलने से रोका। यह खुशी की बात है कि कुछ वैक्सीन बनाने में गेट्स फाउंडेशन भी भारत का सहयोग कर पाया। ‘भारत ने न सिर्फ जीवनरक्षक वैक्सीन बनाई, बल्कि उन्हें डिलीवर करने में भी बेहतरीन काम किया। भारत के पब्लिक हेल्थ सिस्टम ने Co-WIN नाम के ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म के जरिए कोरोना वैक्सीन की 220 करोड़ डोज डिलीवर की। इस प्लेटफॉर्म के जरिए करोड़ों लोगों ने वैक्सीन लगवाने का अपॉइंटमेंट लिया और वैक्सीन लगने के बाद उन्हें डिजिटल सर्टिफिकेट भी मिला। (Gates Meet PM Modi)

गेट्स ने कहा कि PM मोदी का मानना है कि CO-WIN दुनिया के लिए एक उदाहरण है और मैं उनकी बात से सहमत हूं। गेट्स ने लिखा कि महामारी के दौरान भारत ने डिजिटल पेमेंट्स को अपनाया। 30 करोड़ लोगों को इमरजेंसी डिजिटल पेमेंट मिले। इनमें 20 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। यह सिर्फ इसलिए मुमकिन हो पाया क्योंकि भारत ने आर्थिक समावेश को अपनी प्रायोरिटी बनाया और डिजिटल ID सिस्टम (आधार) और डिजिटल बैंकिंग के इनोवेटिव प्लेटफॉर्म्स में निवेश किया। इससे साबित होता है कि फाइनेंशियल इन्क्लूजन बेहतरीन इन्वेस्टमेंट है। इसके साथ ही उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। साथ ही भारत की जमकर तारीफ की। (Gates Meet PM Modi)

Back to top button
error: Content is protected !!