Google Analytics —— Meta Pixel

PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने पर 100 FIR दर्ज, 6 की हुई गिरफ्तारी

Poster Against PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पोस्टर लगाने के मामले में पुलिस ने 100 लोगों पर FIR दर्ज की है। सभी केस प्रिंटिंग प्रेस एक्ट और प्रॉपर्टी डिफेसमेंट एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के ऑफिस से निकलते हुए एक वैन से भी पोस्टर जब्त किए गए। इस केस में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के कुछ हिस्सों में ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ नारों वाले पोस्टर लगे थे। इन पोस्टरों में प्रिंटिंग प्रेस का ब्योरा नहीं था। IP स्टेट थाने के एक कॉन्स्टेबल ने पप्पू मेहता नाम के एक शख्स को पोस्टर लगाते हुए पकड़ा था। पप्पू के पास 38 बंडल पोस्टर मिले थे।

यह भी पढ़ें:- भारत में 31 मार्च तक खुले रहेंगे सभी बैंक, संडे को भी होगा काम

वहीं मामले में आम आदमी पार्टी का नाम आने के बाद ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा गया है कि मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है। पोस्टर में ऐसा क्या आपत्तिजनक है, जो इसे लगाने पर मोदी जी ने 100 FIR कर दी। PM मोदी आपको शायद पता नहीं, पर भारत एक लोकतांत्रिक देश है, एक पोस्टरसे इतना डर क्यों। स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने बताया कि ‘दो प्रिंटिंग प्रेस फर्म को ऐसे 50-50 हजार पोस्टर बनाने का ऑर्डर मिला था। कंपनियों से जुड़े कर्मचारियों ने रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक इनमें से कई पोस्टर शहर के अलग-अलग इलाकों में लगाए। पुलिस ने प्रिंटिंग प्रेस का नाम प्रकाशित न करने के आरोप में मालिकों को गिरफ्तार किया है। (Poster Against PM Modi)

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 17 मार्च को पोस्टर छापने का ऑर्डर मिला था। उसके बाद ये पोस्टर 19 मार्च की रात अलग-अलग लोगों को चिपकाने के लिए दिए गए थे। पोस्टर चिपकाने का काम 20 मार्च की सुबह तक चला। बता दें कि ऐसा ही एक मामला दो साल पहले भी सामने आया था। जब दिल्ली में कोविड वैक्सीनेशन ड्राइव के दौरान PM मोदी की आलोचना करने वाले पोस्टर लगाए गए थे। तब दिल्ली पुलिस ने 30 लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं 25 FIR दर्ज की गई थी। (Poster Against PM Modi)

Back to top button
error: Content is protected !!