मनीष सिसोदिया को कोर्ट से राहत नहीं, 17 अप्रैल तक बढ़ी न्यायिक हिरासत
Manish Sisodia News: राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल 2023 तक के लिए बढ़ा दी है। दरअसल, दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 17 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश देते हुए न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी।
यह भी पढ़ें:- कोर्ट ने बढ़ाई राहुल गांधी की जमानत की तारीख, सजा के खिलाफ अपील पर 13 अप्रैल को सुनवाई
CBI की ओर से पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने कोर्ट को बताया कि जांच अहम मोड़ पर है। इसलिए सिसोदिया की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। मनीष सिसोदिया की कोर्ट में पेशी के दौरान AAP मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने सुरक्षा के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट और बीजेपी मुख्यालय से पहले बैरिकेड लगा दिए थे। (Manish Sisodia News)
राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल 2023 तक के लिए बढ़ा दी है, जो अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से संबंधित CBI मामले में जेल में हैं। pic.twitter.com/FSovDWMGfb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2023
वहीं इसके पहले पिछले महीने दिल्ली की विशेष CBI अदालत ने सिसोदिया की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। तब आम आदमी पार्टी ने कहा था कि निचली अदालत के फैसले के खिलाफ मनीष सिसोदिया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। दिल्ली की नई शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोप में CBI ने मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। (Manish Sisodia News)
बता दें कि 20 मार्च को कोर्ट ने CBI को फिर सिसोदिया की 14 दिन की रिमांड दे दी थी। जांच एजेंसी ने उन्हें 26 फरवरी को 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। 27 फरवरी को एजेंसी ने उन्हें कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने सिसोदिया को 7 दिन यानी 4 मार्च तक की CBI रिमांड में भेज दिया था। फिर 4 मार्च को अदालत ने एजेंसी को पूर्व डिप्टी CM की 2 दिन यानी 6 मार्च तक की कस्टडी दे दी थी। इसके बाद कोर्ट ने सिसोदिया को 14 दिन यानी 20 मार्च तक की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था, जहां से उन्हें ED ने गिरफ्तार कर लिया था। (Manish Sisodia News)
ED ने कोर्ट में कहा था कि LG ने जब इस मामले की शिकायत की तो सिसोदिया ने अपना फोन बदल दिया था, लेकिन एजेंसी ने उनके मोबाइल डेटा को फिर से निकाल लिया है। अब एजेंसी उनके ईमेल और मोबाइल फोन से निकाले गए डेटा का एनालिसिस कर रही है। अभी हमें सिसोदिया से और सवाल पूछने हैं। ED के वकील जोहैब हुसैन ने कहा था कि सिसोदिया के असिस्टेंट विजय नायर इस पूरी साजिश को कोऑर्डिनेट कर रहे थे। इस घोटाले में सरकारी तंत्र, बिचौलिये और कई अन्य लोग शामिल हैं। ये साजिश नायर, सिसोदिया, तेलंगाना के चीफ मिनिस्टर के चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता और कई दूसरे लोगों ने मिलकर रची थी। इस मामले में 219 करोड़ रुपए के मनी ट्रेल का पता चला है। (Manish Sisodia News)



