Google Analytics —— Meta Pixel

CBI के डायमंड जुबली कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, कहा- नहीं बचना चाहिए कोई भ्रष्टाचारी…

PM Modi on CBI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI के डायमंड जुबली समारोह का उद्घाटन किया। साथ ही शिलांग, पुणे और नागपुर में CBI के नवनिर्मित कार्यालय परिसरों का भी उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नए कार्यालयों का शुभारंभ CBI को कार्य करने में और सहायता प्रदान करेगा। CBI की जांच की मांग के लिए तो आंदोलन तक किए जाते हैं, लोग कहते हैं कि मामले को CBI को दे दें। न्याय, इंसाफ के ब्रैंड के तौर CBI का नाम सबकी जुबान पर है, जिन्होंने भी CBI में योगदान दिया वे बधाई के पात्र हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि CBI को कहीं पर भी रुकने की जरूरत नहीं है। मैं जानता हूं आप जिनके खिलाफ एक्शन ले रहे हैं वे बेहद ताकतवर लोग हैं, बरसों तक वे सरकार और सिस्टम का हिस्सा रहे हैं। आज भी वे कई जगह किसी राज्य में सत्ता का हिस्सा हैं, लेकिन आपको अपने काम पर फोकस रखना है कोई भी भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए। 10 साल पहले ज्यादा से ज्यादा भ्रष्टाचार करने की होड़ लगी थी। उस दौरान बड़े-बड़े घोटाले हुए, लेकिन आरोपी डरे नहीं। क्योंकि सिस्टम उनके साथ खड़ा था। 2014 के बाद हमने भ्रष्टाचार, कालेधन के खिलाफ मिशन मोड में काम किया। (PM Modi on CBI)
PM ने कहा कि CBI ने अपने काम से, अपने कौशल से सामान्यजन को एक विश्वास दिया है। आज भी जब किसी को लगता है कि कोई केस असाध्य है तो आवाज उठती है कि मामला CBI को दे देना चाहिए। कोई भी भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए। ये देश की इच्छा है, ये देशवासियों की इच्छा है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं की देश आपके साथ है, कानून आपके साथ है, देश का संविधान आपके साथ है। (PM Modi on CBI)
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार कोई सामान्य अपराध नहीं होता। भ्रष्टाचार, गरीब से उसका हक छीनता है, अनेक अपराधों को जन्म देता है। भ्रष्टाचार, लोकतंत्र और न्याय के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा होता है। राष्ट्र में अविश्वास और नीतिगत पक्षाघात का समय था, लेकिन 2014 के बाद हमारा प्राथमिक लक्ष्य व्यवस्था में लोगों के विश्वास को बहाल करना रहा है। हमने भ्रष्टाचारियों पर हमला किया और अत्यधिक पारदर्शिता सुनिश्चित की। (PM Modi on CBI)
Back to top button
error: Content is protected !!