Google Analytics —— Meta Pixel

PCCF ने क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण कर वन विभाग के कार्यों का लिया जायजा, बलौदाबाजार कृष्णकुंज को बताया विभाग के लिए मिशाल

Balodabazar News : वन विभाग द्वारा जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के नजदीक कुकुरदी बायपास में शहर के लिए बनाये जा रहे सबसे बड़े उद्यान कृष्णकुंज विस्तार कार्य अंतिम चरण में हैं। इस पार्क में बड़ों के लिए जहां ओपन जिम होगा तो वही बच्चों के लिए झूला एवं बटर फ्लाई पार्क विकसित किए जा रहे है। आगामी 15-20 दिनों में सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : सिक्किम के नाथू ला पास में भारी हिमस्खलन, 6 लोगों की मौत, 80 लोगों के बर्फ में फंसे होने की आशंका

Balodabazar News : जन्माष्टमी पर हुआ था कृष्ण कुंज का शुभारंभ

गौरतलब है कि शहरी क्षेत्रों में कृष्ण कुंज नाम से वन विभाग द्वारा उद्यान विकसित किया गया है। जिसका शुभारंभ कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किया गया था। कृष्ण कुंज में वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रजाति के छायादार और फलदार पौधों का रोपण किए गए है। इससे पौधे के संरक्षण और विकास के साथ ही नगर वासियों को स्वच्छ वातावरण में घूमने-फिरने की अच्छी सुविधा मिलेगी। बलौदाबाजार के कृष्णकुंज को जिला प्रशासन की ओर से भी सहयोग करते हुए उनका विस्तार किया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख संजय शुक्ला द्वारा आज बलौदाबाजार में वन विभाग के कार्यों के निरीक्षण के दौरान वनमण्डलाधिकारी ने यह जानकारी दी।

Balodabazar News

वन संरक्षक संजय शुक्ला ने लिया कार्यों का जायजा

आज प्रधान मुख्य वन संरक्षक शुक्ला ने अपने एक दिवसीय प्रवास पर बलौदाबाजार- भाटापारा जिलें पहुंचे। उन्होंने बलौदाबाजार वनमंडल के अंतर्गत विभिन्न स्थलो का आकस्मिक निरीक्षण कर विभाग के विभिन्न कार्याें का विस्तार से जायजा लिया। जिसके तहत उन्होंने बारनवापारा अभ्यारण्य के अंतर्गत रामपुर में कैम्पा मद से तैयार घास भूमि, नरवा विकास कार्यक्रम के तहत चैकडेम एवं अन्य सरंचना, पकरीद से कंटारा मार्ग में बनाएं गए रपटा निर्माण, देवपुर रेंज में एएनआर सर्वे कार्य का जायजा लेते हुए कोठारी रेंज में हाथी मित्र दलों से मुलाकात। देव हिल्स में रेस्ट हाउस को संचालित करनें वाले समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों से मुलाकात भी की। उन्होंने इसके अलावा अचानकपुर से चनहट डब्लूबीएम मार्ग, नवागांव स्थित वन धन केंद्र, ग्राम सिनोधा स्थित नदी तट वृक्षारोपण, डोटोपार में मुख्यमंत्री वृक्ष संम्पदा योजना एवं बलौदाबाजार नगर में फेस 2 के तहत तैयार किए जा रहें कृष्ण कुंज पहुंचकर कार्यों का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें : श्रीराम की अयोध्या से लेकर माता सीता के जनकपुर की यात्रा कराएगी ये स्पेशल ट्रेन, जानिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन

शुक्ला ने जिले के अन्य स्थलों का भी निरीक्षण कर नदी तट वृक्षारोपण को और बढ़ावा देने कहा है। इसके अतिरिक्त उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को फील्ड में जाकर सतत निरीक्षण करने तथा वन्यजीव की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य वन सरंक्षक रायपुर जे आर नायक भी उपस्थित रहे।

Balodabazar News

Balodabazar News : देव हिल्स समिति 12 लाख रुपये के फायदे में

इस दौरान डीएफओ मयंक अग्रवाल ने बताया कि पर्यटकों की पहली पसंद देव हिल्स रिसॉर्ट है। इस रिसॉर्ट को संचालित करने वाली वन समिति अभी 12 लाख रुपये के शुद्ध मुनाफे में है, जो राज्य के लिए एक रोल मॉडल है। इसके साथ ही जिले में पहली बार समर्थन मूल्य पर सूखे पलाश की फूलों की खरीदी की गई है। इसके तहत समिति द्वारा 50 क्विंटल की खरीदी की गयी है। डीएफओ ने यह भी बताया कि नवागांव में जिले के पहला वन धन केंद्र खोला गया है। इस मौके पर कलेक्टर रजत बंसल एवं पुलिस अधीक्षक दीपक झा भी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!