कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला
FIR on Dhirendra Shastri: छतरपुर के बागेश्वर धाम सरकार के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मुंबई में FIR दर्ज की गई है। शिरडी के साईं बाबा पर दिए बयान को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस में शिकायत की गई थी। शिवसेना (उद्धव गुट) नेता और शिरडी साईं संस्थान के पूर्व ट्रस्टी राहुल कनाल ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था। साथ ही इसकी शिकायत थाने में की थी, जिस आधार पर केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:- खरोरा में आयोजित 3 दिवसीय सतनाम मेले का समापन, इन्होंने की शिरकत
वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाने वाले कैबिनेट मंत्री राधाकृष्ण विक्खे पाटिल ने भी धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को बाबा पर सवाल उठाने का क्या अधिकार है। अगर उन्हें किसी खास धर्म या संगठन के लिए कैंपेन करना है तो वह अपनी चार-दीवारी में रहकर यह काम करें, लेकिन ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयान सांप्रदायिक हिंसा को जन्म दे सकते हैं। इधर NCP नेता जितेंद्र आह्वाड ने भी धीरेंद्र शास्त्री को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हर किसी को महापुरुषों का अपमान करने दिया जा रहा है, जिसे जो बोलना है वह बोल रहा है। (FIR on Dhirendra Shastri)
Mumbai: Shiv Sena (Uddhav faction) Yuva Sena leader Rahul Kanal writes to police demanding an FIR should be filed against Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham regarding his statement made on Shirdi Sai Baba.
— ANI (@ANI) April 4, 2023
जानिए क्या है पूरा मामला



