कांग्रेस की चेतावनी के बाद भी सचिन ने दिया धरना, जानिए पायलट ने क्या कहा…
Sachin Pilot Dharna: राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपनी ही पार्टी के सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसे लेकर उन्होंने एक दिन का अनशन किया, जो 5 घंटे में ही खत्म हो गया। मंगलवार शाम करीब पौने 4 बजे समर्थकों ने मिठाई खिलाकर पायलट का अनशन तुड़वाया। अनशन खत्म होने के बाद पायलट ने कहा- मैंने सिर्फ करप्शन पर कार्रवाई के मकसद से अनशन रखा था। अगर बात संगठन की होती तो मैं संगठन से बात करता। साल भर से मैं मुख्यमंत्री से मांग कर रहा था। अनशन खत्म करने के बाद पायलट ने अपने निवास स्थान पर समर्थकों से मुलाकात की।
यह भी पढ़ें:- बेमेतरा में हिंसा वाले बिरनपुर गांव के पास मिले पिता-पुत्र के शव, जिले में हालात तनावपूर्ण
#WATCH राजस्थान: राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सरकार में हुए भ्रष्टाचार के ख़िलाफ कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपना एक दिन का अनशन खत्म कर अपने निवास स्थान पर अपने समर्थकों से मुलाकात की। pic.twitter.com/aNqMMfFSVY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2023
जयपुर में अनशन खत्म करने के बाद शहीद स्मारक के बाहर सचिन पायलट समर्थकों के बीच। सचिन पायलट ने फिलहाल अगले सियासी कदम की घोषणा की है। pic.twitter.com/CDM5UYWyYl
— Goverdhan Chaudhary (@Goverdhan__) April 11, 2023
सचिन पायलट ने कहा कि करप्शन के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी रही है तो कार्रवाई भी होनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि कार्रवाई जरूर होगी। करप्शन के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। हम चाहते हैं कि देश और प्रदेश में स्वच्छ राजनीति हो। सचिन पायलट ने BJP राज के करप्शन पर प्रभारी रंधावा से बात नहीं करने के सवाल पर कहा कि रंधावा अभी नए प्रभारी बने हैं। इनसे पहले जो प्रभारी थे, उन्हें लेटर की कॉपी मार्क की थी। चर्चा करते रहते हैं। रंधावा ने कहा था कि BJP राज के करप्शन की जांच को लेकर सचिन पायलट ने उनसे बात नहीं की। (Sachin Pilot Dharna)
सचिन पायलट बोले-"रंधावा अभी नए प्रभारी बने हैं। इनसे पहले जो पुराने प्रभारी थे,उन्हें लेटर की कॉपी मार्क की थी। चर्चा करते रहते हैं। यह करप्शन का मुद्दा है इसके बारे में हम मीटिंग्स, सभाओं और प्रेस कॉन्फ्रेंस में समय-समय पर आवाज उठाते रहे हैं और इसके खिलाफ हमें बोलना भी चाहिए।" pic.twitter.com/dowsRQ3s17
— Goverdhan Chaudhary (@Goverdhan__) April 11, 2023
वहीं अनशन स्थल पर लगे पोस्टरों में न सोनिया और राहुल गांधी का फोटो दिखा। न ही कांग्रेस का सिंबल था। सिर्फ महात्मा गांधी की फोटो नजर आई। इधर, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जयपुर दौरा रद्द कर दिया। वे पायलट से बातचीत करने के लिए आज दोपहर बाद जयपुर पहुंचने वाले थे। अब वह बुधवार को जयपुर आ सकते हैं। उन्होंने कल पायलट की कार्रवाई को पार्टी विरोधी बताया था। जबकि कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने ट्वीट कर कहा कि पार्टी नेतृत्व ने पायलट को राजस्थान के हित में क्या है और आगे का सही रास्ता क्या है, लिखित में बता दिया है। अब जरूरी हो जाता है कि एक अनुशासित सिपाही की तरह वह पार्टी की बातों का सम्मान करें और मुद्दे को पार्टी के भीतर रखें। (Sachin Pilot Dharna)



