बेमेतरा में हिंसा वाले बिरनपुर गांव के पास मिले पिता-पुत्र के शव, जिले में हालात तनावपूर्ण

Bodies Found in Korvai: बेमेतरा के हिंसा वाले बिरनपुर गांव के पास 2 लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बिरनपुर से लगे कोरवाय गांव में पिता-पुत्र के शव मिले हैं, जिनके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। लिहाजा माना जा रहा है कि ये हत्या का मामला है। दरअसल, इस इलाके में पिछले तीन दिन से दो समुदायों के बीच तनाव चल रहा है। इसके बाद पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया है। गांवों में आना-जाना रोक दिया गया है और गली-गली में बैरिकेडिंग है। शनिवार को 2 समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में जहां 22 साल के भुनेश्वर साहू की हत्या हुई। वहीं गांव से 7 किलोमीटर की दूरी पर दो और शव बरामद किए गए हैं। दोनों बाप-बेटे हैं।

यह भी पढ़ें:- बेमेतरा में हिंसा के चौथे दिन भी दहशत, मृतक के परिजनों को 10 लाख और सरकारी नौकरी देने का ऐलान

SP इंदिरा कल्याण ऐलसेला ने इसकी पुष्टि कर दी है। मामला साजा थाना क्षेत्र का है। SP ने दोनों की हत्या की आशंका जताई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बेमेतरा भेजा गया है। इधर, मंगलवार को भी गांव में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 10 किलोमीटर के रेंज में पुलिस जवान तैनात हैं। बिरनपुर में तनाव के माहौल के बाद पुलिस ने दो दिन से लोगों को बाहर निकलने से मना किया था। पुलिस ने गांव की बाहर की तरफ रहने वालों को भी गांव में ही बुला लिया था और उन्हें एक साथ रखा था। लेकिन इसके बावजूद 55 साल का रहीम और उसका 35 साल का बेटा ईदुल मोहम्मद बकरी चराने जंगल की ओर चले गए थे। वहां उनकी हत्या हुई है। (Bodies Found in Korvai)

बेमेतरा SP  इंदिरा कल्याण एलेसेला ने कहा कि बिरनपुर गांव से 6-7 किलोमीटर की दूरी पर 2 शव बरामद हुए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।स्थिति तनावपूर्ण है। कलेक्टर  ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त पिता-पुत्र के तौर पर हुई है। पिता का नाम रहीम मोहम्मद है, जिनकी उम्र 55 साल है और बेटे का नाम इन्दूल मोहम्मद है, जिनकी उम्र 35 साल है। वह बकरी चराने गए थे। पहली नजर में लगता है कि उन्हें लाठी-डंडे से मारा गया है। जांच के बाद हत्यारों का पता चलेगा।  (Bodies Found in Korvai)

Related Articles

Back to top button