Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस की चेतावनी के बाद भी सचिन ने दिया धरना, जानिए पायलट ने क्या कहा…

Sachin Pilot Dharna: राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपनी ही पार्टी के सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसे लेकर उन्होंने एक दिन का अनशन किया, जो 5 घंटे में ही खत्म हो गया। मंगलवार शाम करीब पौने 4 बजे समर्थकों ने मिठाई खिलाकर पायलट का अनशन तुड़वाया। अनशन खत्म होने के बाद पायलट ने कहा- मैंने सिर्फ करप्शन पर कार्रवाई के मकसद से अनशन रखा था। अगर बात संगठन की होती तो मैं संगठन से बात करता। साल भर से मैं मुख्यमंत्री से मांग कर रहा था। अनशन खत्म करने के बाद पायलट ने अपने निवास स्थान पर समर्थकों से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें:- बेमेतरा में हिंसा वाले बिरनपुर गांव के पास मिले पिता-पुत्र के शव, जिले में हालात तनावपूर्ण

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस नेता ने कहा कि वसुंधरा के कार्यकाल में जब हम विपक्ष में थे तो हमने बहुत सारे घोटालों और भ्रष्टाचार के मामलों को उजागार किया था। हमने जनता से वादा किया था कि जब हम सरकार में आएंगे तब वसुंधरा और भाजपा के शासन में तमाम जो घोटाले हुए उसके खिलाफ प्रभावशाली कार्रवाई करेंगे। अब जब हम सरकार में हैं। 4 साल से ज्यादा का समय बीत गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए मैंने अनशन किया। (Sachin Pilot Dharna)

Back to top button
error: Content is protected !!