Google Analytics —— Meta Pixel

तेज हवाओं से होर्डिंग गिरने के चलते 6 लोगों की मौत, नवी मुंबई में लू से 13 की गई जान

Pune Hoarding Incident: महाराष्ट्र के पुणे जिले में पिंपरी चिंचवड शहर में एक लोहे का होर्डिंग बोर्ड गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसा शहर के रावत किवले इलाके में हुआ। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं। ये लोग होर्डिंग के नीचे खड़े थे। इसी दौरान तेज हवाओं के चलते होर्डिंग उन पर गिर गया। 
इधर, नवी मुंबई में महाराष्ट्र भूषण इवेंट में लू के चलते 13 लोगों की मौत हो गई। 18 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरने वालों में 8 महिलाएं हैं, जिनमें ज्यादातर बुजुर्ग हैं। नवी मुंबई के खारघर के डेढ़ सौ एकड़ के एक बड़े मैदान में सुबह 11.30 बजे से 1 बजे तक यह कार्यक्रम चला। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री था। इस इवेंट में गृहमंत्री अमित शाह ने समाजसेवी दत्तात्रेय नारायण को अवॉर्ड दिया। इवेंट में 7 लाख समर्थक शामिल हुए थे। (Pune Hoarding Incident) 
सभी लोग कार्यक्रम देख और सुन सकें इसके लिए मैदान में ऑडियो और वीडियो फैसिलिटी का पूरा प्रबंध किया गया था, लेकिन लोगों के बैठने के लिए जो व्यवस्था की गई थी, उसके ऊपर कोई शेड नहीं लगाया गया था। इवेंट में धूप और गर्मी से कई लोगों की तबीयत खराब हो गई। कार्यक्रम में लाखों लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम को सुबह 10.30 बजे खत्म होना था, लेकिन दोपहर एक बजे तक चला। उसके बाद भीड़ में लोगों को निकालने में समय लगा। डिहाइड्रेशन की वजह से कई लोगों को चक्कर आने लगे और तबीयत बिगड़ गई। (Pune Hoarding Incident) 
 
वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लू के चलते अस्पताल में भर्ती हुए लोगों से मुलाकात की।  अस्पताल से बाहर निकलने पर उन्होंने बताया कि इवेंट में 7-8 लोगों की जान गई है। जबकि 50 लोगों को लू लगने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। इनमें से 24 लोगों का इलाज जारी है। बाकी लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया। (Pune Hoarding Incident) 
उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने ट्वीट कर बताया कि सरकार इन सभी लोगों के इलाज का पूरा खर्चा उठाएगी। उन्होंने लिखा कि ये बहुत दुख की बात है कि महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड समारोह में भाग लेने वाले कुछ सदस्यों की लू लगने से मौत हो गई। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमने ट्रीटमेंट ले रहे लोगों से मुलाकात की है। 4-5 लोगों से बात की है। दो लोग गंभीर हालत में हैं। इवेंट ठीक तरीके से प्लान नहीं किया गया था। इसकी जांच कौन करेगा। NCP नेता अजित पवार ने अस्पताल जाकर पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में हमने देखा एक पेशेंट वेंटिलेटर पर है। उसकी हालत गंभीर है। बाकी लोगों ने हमसे बात की। ये बहुत ही गंभीर हादसा था। इसकी जांच की जानी चाहिए। (Pune Hoarding Incident) 

Back to top button
error: Content is protected !!