Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ समेत देश के 10 राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार, जानिए अपने शहर का हाल…

Chhattisgarh Latest Weather Update: छत्तीसगढ़ समेत देश के 10 से ज्यादा राज्यों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी ने हर किसी को परेशान कर दिया है। चुभती धूप की वजह से रास्ते पर चलना मुश्किल हो गया है। गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे गर्म जिला बलौदाबाजार रहा, जहां तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के बाकी जिलों में भी हालात इसी तरह के हैं। रायगढ़ जिले में तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। बिलासपुर जिले में तपिश 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंची।

यह भी पढ़ें:- देश में 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 10 हजार 542 नए मामले, जानिए छत्तीसगढ़ का क्या है हाल

राजधानी रायपुर का तापमान 43.2 डिग्री रहा और राजनांदगांव जिले में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ लू जैसे हालात बने। इसके अलावा अन्य जिलों का भी हाल ऐसा ही है। महासमुंद में तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दुर्ग जिले में 42.2 डिग्री तापमान रहा। कवर्धा में 41 डिग्री तापमान, कोरिया में 40.7, जशपुर में 40.5 और कांकेर जिले में 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाओं का लगातार आगमन जारी है, जिसके चलते प्रदेश में 19 अप्रैल को उत्तर और मध्य भाग में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। (Chhattisgarh Latest Weather Update)

छत्तीसगढ़ के दक्षिण भाग में निम्न स्तर पर बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त, अपेक्षाकृत ठंडी हवा का आगमन शुरू होने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इधर, देश के 48 मौसम केंद्रों पर तापमान 42 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में लू ने कहर बरपाया। वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी ने लोगों को राहत दी। हैदराबाद में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। (Chhattisgarh Latest Weather Update)

बता दें कि बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर वर्कर्स और मजदूरों के लिए गर्मी से बचाव के इंतजाम करने के लिए कहा है। राज्यों से कहा गया है कि वे इंडस्ट्रीज और कंस्ट्रक्शन कंपनियों से वर्कर्स को ठंडा पानी उपलब्ध कराने, ORS और गर्मी से संबंधित बीमारियों से बचाव की दवाइयां रखें। साथ ही जरूरत पड़ने पर काम का समय भी बदलें। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक पूर्वी भारत में लू चलने का अनुमान लगाया है। इसमें सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश शामिल है। इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि इस साल जून से अप्रैल तक देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। वहीं सेंट्रल, ईस्ट और नॉर्थ-वेस्ट हिस्से में लू भी सामान्य से ज्यादा चलेगी। इससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। (Chhattisgarh Latest Weather Update)

Back to top button
error: Content is protected !!