Google Analytics —— Meta Pixel

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हाईवे पर आर्मी ट्रक में लगी भीषण आग, हादसे में 5 जवान शहीद

Fire in Army Vehicle: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण और दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए हैं। दरअसल, पुंछ-जम्मू नेशनल हाईवे पर सेना की गाड़ी में भीषण आग लग गई, जिसमें सवार 5 जवान शहीद हो गए। ये हादसा भाटादूडियां क्षेत्र में हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक बिजली गिरने की वजह से आग लगने की आशंका है। हालांकि सही जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। PRO डिफेंस जम्मू ने इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें:- सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका को किया खारिज, कल हाईकोर्ट में करेंगे अपील

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सेना का ट्रक पुंछ-जम्मू हाईवे पर तोता गली के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आस-पास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन ये इतनी विकराल हो चुकी थी कि ट्रक में सवार जवान बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलते ही सेना के उच्च अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।  फिलहाल जवानों की गाड़ी में आग लगने के पीछे आतंकियों की साजिश है या ये एक हादसा है अभी साफ नहीं हो पाया है। हालांकि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बिजली गिरने से ट्रक में आग लगी। (Fire in Army Vehicle)

वहीं सेना के ट्रक पर ग्रेनेड से हमले का भी शक जताया गया है। सेना के सूत्रों का कहना है कि आग लगने की तीन वजह सामने आई हैं- ब्लास्ट, ग्रेनेड अटैक और बिजली गिरना। हादसे वाली जगह पर बारिश हो रही थी। सेना सभी एंगल की जांच कराएगी, जहां हादसा हुआ वो इलाका पुंछ से 90 किलोमीटर दूर है। सेना के ट्रक में आग लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग काबू करने में मदद की। बता दें कि इसी साल 11 जनवरी को जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में सेना का अफसर और 2 जवान शहीद हो गए थे। ये तीनों भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स के सैनिक थे। जबकि पिछले साल दिसंबर में सिक्किम के जेमा में आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया था। इसमें 16 जवान शहीद हो गए थे। (Fire in Army Vehicle)

Back to top button
error: Content is protected !!