Google Analytics —— Meta Pixel

जमीन के लिए खूनी जंग, गोली मारकर 6 लोगों की हत्या, 3 घायल

Firing in Morena: मुरैना के लेपा भिड़ोसा गांव में जमीन को लेकर 2 पक्षों में जमकर विवाद हुआ। इस दौरान एक परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक गांव के 2 परिवारों के बीच जमीन को लेकर बीते 10 साल से रंजिश चल रही है। इसके चलते ही शुक्रवार को एक परिवार ने दूसरे परिवार पर फायरिंग कर दी, जिसमें 3 पुरुष और 3 महिलाओं की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। वहीं गोलीबारी में 3 लोग घायल भी हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, 5 जवान शहीद

वारदात वाले गांव से रविंद्र सिंह कांग्रेस विधायक हैं। दरअसल, विवाद के बाद हमलावर लोगों को लाठियों से पीटने लगे। इसी बीच एक युवक आया और एक के बाद एक 9 लोगों को गोली मार दी। गोली लगने के बाद सभी लोग जमीन पर गिर पड़े। घटनास्थल पर बच्चे भी थे, जिन्हें एक महिला ने आवाज लगाकर घरों के अंदर बुला लिया। वहीं वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।  लेपा गांव के गजेंद्र सिंह तोमर और धीर सिंह तोमर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। (Firing in Morena)

साल 2013 में गजेंद्र सिंह तोमर के परिवारवालों पर धीर सिंह तोमर के परिवार के दो लोगों को मारने का आरोप है। इसी मामले में केस चल रहा है। गजेंद्र सिंह ने 6 लाख रुपए मुआवजा भी दे दिया था, लेकिन पैसे लेने के बाद भी धीर सिंह के परिवार ने मुकदमा वापस नहीं लिया। गजेंद्र सिंह का परिवार इनके डर से मुरैना में रहता था। गजेंद्र सिंह तोमर के बेटे राकेश सिंह तोमर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उनका परिवार मुरैना से गांव पहुंचा। धीर सिंह का परिवार छप्पर पर बैठा हुआ था। (Firing in Morena)

उनकी गाड़ी रुकते ही सभी लोग दौड़कर आए और लाठियों और बंदूक से हमला कर दिया। इस बीच गोलियां चलाना शुरू कर दी। हमारे तरफ के 6 लोगों को गोली लगी, जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। गोली चलाने वाले की पहचान अजीत के रूप में हुई है। इसके साथ ही मोनू, बलराम, गौरव सिंह ने भी फायरिंग की है। इस गोलीबारी में कुसुमा तोमर ने अपने पति, बेटे और तीन बहुओं को खोया है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूल की जमीन को लेकर 2013 में परिवार के अन्य लोगों से विवाद हुआ था। (Firing in Morena)

सरकार का कानून व्यवस्था पर नियंत्रण नहीं:  कमलनाथ 

मुरैना गोलीकांड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर शिवराज सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ट्वीट किया और लिखा- यह घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। एक के बाद एक ऐसी वारदात हो रही हैं, लेकिन सरकार स्थिति पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि इस विषय में कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाए और सुरक्षा की ऐसी व्यवस्था की जाए कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। (Firing in Morena)

Back to top button
error: Content is protected !!