Google Analytics —— Meta Pixel

कर्नाटक में PM मोदी के चुनाव कैंपेन का आखिरी दिन, कहा- जो प्यार दिया उसे ब्याज समेट लौटाऊंगा

PM Campaign in Karnataka:  कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने हैं, जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां जमकर प्रचार कर रही है। वहीं PM नरेंद्र मोदी के चुनाव कैंपेन का आज आखिरी दिन है। PM ने सुबह बेंगलुरु में एक रोड शो किया। उसके बाद दोपहर में उन्होंने शिवमोगा रूरल में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपने मुझे जो आशीर्वाद दिया है। मैं कर्नाटक का विकास करके आपको ब्याज समेत लौटाउंगा।

यह भी पढ़ें:- Balodabazar: चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निःशुल्क रोग निदान शिविर का हुआ आयोजन, क्षेत्रवासियों ने उठाया भरपूर लाभ

शिवमोगा ग्रामीण में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपना झूठ फैलाने के लिए जो इकोसिस्टम बनाया है वो उसे पिछले काफी समय से एक गुब्बारे की तरह फुला रहे थे। ऐसे-ऐसे झूठ, ऐसी-ऐसी बातें जिनसे जमीनी सच्चाई बिल्कुल अलग थी। जनता जानती थी कांग्रेस चाहे जितना बड़ा गुब्बारा फुलाए कोई फायदा नहीं होगा। कांग्रेस इतनी डरी हुई, घबराई हुई है कि जो लोग चुनाव प्रचार नहीं कर रहे हैं उन्हें भी प्रचार के लिए लाना पड़ रहा है। वे अभी से एक दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ने में लगे हैं। (PM Campaign in Karnataka)
PM मोदी ने कहा कि हमने 9 साल में किसानों को 2 हजार नए प्रकार के बीज उपलब्ध कराए हैं। बड़े-बड़े संकटों के बावजूद हमने देश में उर्वरक की कभी कमी नहीं होने दी। रूस- यूक्रेन संकट में उर्वरक की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि हुई लेकिन हमने देश के किसानों पर इसका बोझ नहीं पड़ने दिया। कांग्रेस के दशकों के शासन में बेटियों की शिक्षा, महिला सशक्तिकरण को पीछे धकेल दिया। कांग्रेस ने स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग टॉयलेट नहीं बनवाया, बेटियां इसके कारण स्कूल छोड़ देती थी लेकिन भाजपा ने बेटियों के साथ हो रहे अन्याय को दूर करने के लिए अभियान चलाया और आज ज्यादा से ज्यादा बेटियां स्कूल जा रही हैं। (PM Campaign in Karnataka)
उन्होंने कहा कि क्या कर्नाटक का विकास ऐसी कांग्रेस पार्टी कर सकती है जिसका लक्ष्य भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण हो? क्या 85% कमीशन खाने वाली कांग्रेस कर्नाटक के युवाओं का भविष्य बना सकती है? कांग्रेस ने कभी युवाओं के बारें में नहीं सोचा। बीजेपी आज ऐसी आधुनिक व्यवस्था बना रही है जिसमें हमारी बेटियों को हायर एजुकेशन हासिल करने में कोई परेशानी ना हो। ये व्यवस्था बेटियों को साइंस और टेक्नोलॉजी के फील्ड में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है। बीजेपी सरकार हमारी पुरातन संस्कृति को, विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए पूरी ईमानदारी से जुटी है। लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने इसमें भी तुष्टिकरण की ही राजनीति की। कांग्रेस ने हमारी आस्था, आध्यात्म के हर प्रतीक को या तो बेहाल छोड़ा या फिर उनको विवादों में रहने दिया।
Back to top button
error: Content is protected !!