Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में फिर सड़क हादसा, ट्रक और पिकअप में भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत

Road Accident: छत्तीसगढ़ में फिर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. राज्य के बलौदा बाजार जिले में सोमावार को तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर सवारियों से भरी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 1 बच्चे समेत 5 महिलाओं की मौत हो गई है. इसके अलावा 20 लोग हादसे में घायल हुए है. घायलों की इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.

यह भी पढ़ें : छात्रावास अधीक्षक के 500 पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास के लिए सुनहरा अवसर 

ये हादसा रायपुर – बलौदाबजार हाइवे पर हुआ.बलौदाबजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के गोडा पुलिया के पास देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरी पिकअप को टक्कर मार दी. जानकारी के मुताबिक ये सभी एक पारिवारिक कार्यक्रम से होकर घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान ये घटना हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

जानकारी के मुताबिक पलारी थाना क्षेत्र के गोड़ा पुलिया के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां पिकअप वाहन और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई और पिकअप में सवार 6 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन में बच्चे बुजुर्ग महिला समेत लगभग 25 लोग सवार थे जो पारिवारिक कार्यक्रम से वापस अपने गांव लटुवा लौट रहे थे. Road Accident:

इसी दौरान पलारी थाना से छह किमी आगे गोड़ा पुलिया के पास हादसा हो गया. पलारी पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल वे घटना स्थल पहुंच घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पलारी भिजवाया जहां उनका ईलाज जारी है.

वहीं घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया है.आपको बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर शादी व अन्य कार्यक्रम मे पिकअप वाहन का प्रयोग होता है, इसके पूर्व एक बड़ा हादसा एक महीने पूर्व भाटापारा के खम्हरिया के पास हुआ था. जिसमें 13 लोगों की मौत हो गयी थी, जिसके बाद पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया था और जागरूकता लाने प्रयास भी किया पर ग्रामीण मानते ही नहीं और यह दूसरा हादसा हो गया. Road Accident

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार जिले में थाना पलारी क्षेत्र में गौड़ा पुलिया के पास बीती रात ट्रक और पिकअप की टक्कर में 6 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायलों को बलौदाबाजार रिफर किया गया है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!