Google Analytics —— Meta Pixel

माता कर्मा के रास्ते पर चलकर आगे बढ़ रहा साहू समाज – विधायक शकुंतला साहू

भवानीपुर में साहू भवन का जीर्णोद्धार और माता कर्मा मूर्ति की हुई स्थापना

घोटिया (पलारी)। साहू समाज भवानीपुर परीक्षेत्र के तत्वाधान में सोमवार को ग्राम भवानीपुर में संत माता कर्मा जयंती, कर्मा माता (Mata Karma) मूर्ति स्थापना एवं साहू भवन का जीर्णोद्धार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ शासन की संसदीय सचिव एवं विधायक कसडोल शकुन्तला साहू मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुई। प्रमुख अतिथि सुनील साहू , अध्यक्ष जिला साहू संघ बलौदाबाजार रहे। सर्वप्रथम समस्त अतिथियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण एवं भक्त माता कर्मा की विधिवत पूजा अर्चना कर मूर्ति स्थापना की गई। तत्पश्चात सभी अतिथियों का साल श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि शकुन्तला साहू संसदीय सचिव एवं विधायक कसडोल के करकमलों से सामाजिक भवन का जीर्णोद्धार भी सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़ें:- महिलाएं अब अबला नहीं सबला हैं: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 

समाजिकजनों को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव शकुन्तला साहू ने कहा कि संत माता कर्मा देवी सेवा, त्याग, भक्ति और समर्पण की देवी हैं। परम साध्वी भक्त शिरोमणी मां कर्मादेवी सर्व साहू तेली समाज की आराध्य देवी है ।उन्होंने कहा कि हम सभी को समाज से ही प्रेरणा मिलती हैं, समाज की आदर्श जीवन स्थापित करने में मुख्य भूमिका रहती है, समाज हमेशा ही साहस और विश्वास देता हैं। हमारा साहू समाज हमेशा ही सर्वसमाज के लिए अनुकरणीय रहा हैं। आप सभी सामाजिक समरसता बनाए रखें और आने वाली पीढ़ियॉ को समाज में अच्छा वातावरण मिले इसका ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि समाज में राजनीति न कर समाज के विकास में बढ़ावा देवे। समाज के व्यक्ति का सहज और सरल होकर कार्य करें। समाज के हर व्यक्ति की मदद करें। बच्चों को अच्छे संस्कार दें।उन्होंने युवा वर्ग को अपनी महान हस्तियों के व्यक्तित्व को न भूलने, उनके बताए रास्तों का अनुसरण और सामाजिक समरसता को बरकरार रखे।

भक्ति और समर्पण की सीख देती है मां कर्मा – सुनील साहू

जिला साहू संघ बलौदाबाजार के जिला अध्यक्ष सुनील साहू ने भी समाज को संबोधित कर संत माता कर्मा के रास्ते पर चलकर सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाज को जोड़ने, समरसता और भाईचारे का वातावरण बनाकर संगठन व समाज के विकास करने की बात कही। साथ ही उन्होंने भक्त माता कर्मा के जीवनचरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता कर्मा ने संसार के हर दुःख-सुख को स्वीकारा और डट कर उसका मुकाबला किया। गृहस्थ जीवन पूर्ण सम्पन्नता के साथ यापन कर नारी जाति का सम्मान बढ़ाया।

तहसील साहू संघ पलारी के अध्यक्ष रोहित साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा जी ने हमें प्रेम, भक्ति भाव करुणा और मानव सेवा का पाठ पढ़ाया है उन्होंने हमें अन्याय से लड़ना सिखाया है। आराध्य माता कर्मा के जीवन से आत्मबल, परोपकार, समाजिक समरसता, निर्भीकता, साहस, पुरुषार्थ, समानता, दया, करूणा, भक्ति और राष्ट्रभावना की शिक्षा मिलती है। वे अन्याय के आगे कभी झुकी नहीं। (Mata Karma)

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पुनीत राम साहू सलाहकार जिला साहू संघ बलौदाबाजार,मनहरण साहू अध्यक्ष साहू समाज भवानीपुर परिक्षेत्र, कल्पना साहू, विरेन्द्र साहू, मिथलेश मुकेश साहू, गनपत साहू, सीताराम साहू, गोपी साहू, थानूराम साहू, भारती मोनू साहू, कृपाराम साहू, हेमंत साहू, केशव साहू, देवेन्द्र दंडी साहू, जगदीश साहू,भूखन साहू, रामरतन साहू, तेजराम साहू, गौरीबाई साहू,प्रेमलाल साहू, शारदा देवी साहू,संतराम साहू, सीताराम साहू, पुरनलाल साहू, डोमन साहू,मदन साहू, जगमोहन साहू, नंदिनी साहू, संजू साहू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। (Mata Karma)

Back to top button
error: Content is protected !!