Google Analytics —— Meta Pixel

गंगा नदी में पलटी नाव, डूबने से 3 लोगों की हुई मौत

Boat Accident in Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया में बड़ा नाव हादसा हुआ है, जहां गंगा नदी में 30 सवारियों से भरी नाव पलट गई, जिसमें 3 महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 1 घायल को इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। हादसे के बाद आसपास के नाविक और गोताखोरों ने रेस्क्यू शुरू किया। साथ ही पानी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसा फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर घाट पर हुआ है। नाव पर सवार सभी लोग मुंडन संस्कार की एक रस्म करने दूसरे घाट जा रहे थे।

यह भी पढ़ें:- फायदे के लिए बनाई जाती हैं दलित-आदिवासी राष्ट्रपति: मल्लिकार्जुन खड़गे

जानकारी के मुताबिक नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग बैठे हुए थे। नाव भी पुरानी थी। ये लोग ओहार परंपरा के तहत दूसरे घाट पर पूजा करने जा रहे थे। तभी ये हादसा हो गया, जिस घाट पर बच्चे का मुंडन हुआ था, उस घाट से दूसरे घाट की दूरी लगभग 700 मीटर है। नाव घाट से बस चली ही थी कि कुछ दूर जाने पर नाव बीच से फटने लगी। उसमें पानी भरने लगा। खुद को बचाने के लिए नाव पर सवार लोग पानी में कूदने लगे। इसके बाद नाव पलट गई। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। (Boat Accident in Ballia)

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर रवींद्र कुमार मौके पर पहुंचे। DM का कहना है कि अभी उनके पास किसी के भी पानी में फंसे होने की सूचना नहीं है। सभी लोगों को पानी से बाहर निकाल लिया गया है। सभी परिवारों का कोई सदस्य किसी के लापता होने की सूचना हमें नहीं दे रहा है, लेकिन फिर भी NDRF की टीम छानबीन कर रही है। कई लोगों ने पीपा पुल की रस्सी पकड़कर खुद अपनी जान बचाई है। DM के मुताबिक गड़वार थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी नेपाल खरवंशी के नाती और नतिनी का मुंडन संस्कार था। इसमें उनकी बेटी इंद्रावती (55) और उसकी देवरानी गंगोत्री देवी (50) के साथ परिवार और रिश्तेदारी के लोग शामिल होने आए थे। (Boat Accident in Ballia)

ओहार परंपरा के मुताबिक परिवार के कुछ सदस्य नदी पार करने के लिए नाव पर सवार हुए थे। नाव में करीब 30 लोग बैठे थे। सभी लोग दूसरे घाट की ओर जा रहे थे। लोग घाट पर खड़े हुए थे। घाट से जाने वाली नाव का बैलेंस बिगड़ गया था। हवा तेज होने के कारण नाव दूसरी ओर जाने लगी। बतायाा जा रहा है कि पानी भरने की वजह से ये हादसा हुआ है। नाव भी बीच से फट गई थी। वहीं नाव हादसे का CM योगी ने संज्ञान लिया है। CM ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। (Boat Accident in Ballia)

Back to top button
error: Content is protected !!