Google Analytics —— Meta Pixel

2 हज़ार के नोट बदलने निकले थे नक्सली, रास्ते में पुलिस ने दबोचा, गिरफ्तार…6 लाख ज़प्त

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले में 6 लाख रुपए नगदी के साथ दो माओवादियों (Naxalite) को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों माओवादियों के पास से अलग-अलग बैंक के कुल 11 पासबुक भी बरामद किए गए हैं।

ये सारे पासबुक अलग-अलग व्यक्तियों के नाम के हैं। बताया जा रहा है कि सभी पैसे हार्डकोर नक्सली मल्लेश के हैं। मामला बीजापुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बीजापुर थाना और डीआरजी के जवान महादेव घाट पर आने -जाने वाली वाहानों की तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों की तलशी लेने आगे आये तो पुलिस को देखकर दोनों वहां से भागने लगे।

यह भी पढ़े :- RBI Alert: अगर आप भी पुराने नोट और सिक्के बेचकर करोड़पति बनना चाहते हैं? हो जाएं सावधान!

युवकों को भागते देख पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें धर दबोचा और उनसे पूछताछ की। पूछ्ताछ में दोनों ने अपना नाम गजेंद्र माड़वी (23) और लक्ष्मण कुंजाम बताया। ये दोनों बासागुड़ा थाना इलाके के रहने वाले हैं। (Naxalite)

तलाशी लेने पर इनके पास से एक बैग में 6 लाख रुपए कैश बरामद हुए और 11 पासबुक भी पाई गई। सभी पासबुक अलग अलग नाम से थे। जिसके बाद इस बारे में पुलिस ने उनसे पूछा तो दोनों ने बताया कि, यह पैसे नक्सली मल्लेश के हैं।

उसने कुल 8 लाख रुपए अलग-अलग बैंक खातों में जमा करवाने के लिए दिए थे। जिसमें लगभग 1 लाख 86 हजार रुपए हम दोनों के कुल 4 खातों में जमा करवा दिए गए हैं। बाकी के बचे 6 लाख रुपए कुछ दिन रुककर जमा करने की प्लानिंग थी।

कौन हैं हार्डकोर नक्सली मल्लेश ?

मल्लेश नक्सलियों (Naxalite) की प्लाटून नंबर 10 का सदस्य है, जो एक हार्डकोर नक्सली है। मल्लेश कई बड़ी घटनाओं में भी यह शामिल रहा है। इसके खिलाफ बीजापुर जिले के अलग-अलग थानों में कई नामजद अपराध भी दर्ज हैं। मल्लेश पर छ्त्तीसगढ़ सरकार की तरफ से लाखों रुपए का इनाम भी घोषित है।

Back to top button
error: Content is protected !!