Google Analytics —— Meta Pixel

नहीं रहे गरियाबंद के एक दिन कलेक्टर शैलेन्द्र कुमार ध्रुव , सीएम बघेल ने जताया शोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक दिन के लिए कलेक्टर बने शैलेंद्र ध्रुव (Shailendra Dhruv) के निधन की खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार शैलेंद्र ध्रुव की सोमवार देर रात तबीयत बिगड़ी और निधन हो गया।

बता दें कि छुरा के ग्राम मेडकी डबरी निवासी शैलेंद्र  (Shailendra Dhruv) लाइलाज प्रोजेरिया नामक बीमारी से ग्रसित थे। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने एक दिन का कलेक्टर बनाकर शैलेंद्र का सपना पूरा किया था। वहीं शैलेंद्र ध्रुव के निधन के बाद परिवार में शोक की लहर है।

प्रदेश के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने शैलेंद्र धुव्र (Shailendra Dhruv) के निधन पर शोक जताया है। सीएम बघेल ने कहा, सुबह दुखद सूचना मिली। शैलेंद्र ध्रुव अब हमारे बीच नहीं रहे. गरियाबंद के छुरा के ग्राम मेडकी डबरी के रहने वाले शैलेंद्र प्रोजेरिया बीमारी से ग्रसित थे। हमने उसकी एक दिन का कलेक्टर बनने की इच्छा तो पूरी कर दी थी लेकिन ईश्वर की कुछ और इच्छा थी। भगवान उसका ख्याल रखें। घर वालों को हिम्मत मिले. ओम् शांति:

यह भी पढ़े :- Horoscope 8 June 2023: गुरुवार का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

बात दे कि बीते दिनों शौलेन्द्र ने बारहवीं की परीक्षा लगातार दो महीने से गंभीर बीमार होने के बावजूद पास कर महाविद्यालय स्तर कि पढ़ाई करने के लिए बेहद ही उत्साहित था लेकिन रात तकरीबन 8 बजे शौलेन्द्र के सीने में तेज दर्द उठा जिससे परिवार वाले उन्हें पास के चिकित्सक तक ले गये जिनकी सलाह पर उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीज शौलेन्द्र ने इस घाटक बीमारी से लड़ते हुए अपनी अंतिम सांस लिया। वही मामले की गंभीरता देखते हुए छुरा थाना पुलिस मौके पर उपस्थित हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!