Google Analytics —— Meta Pixel

10 जून को 10वीं-12वीं बोर्ड के टॉपर्स करेंगे हेलीकॉप्टर राइड, मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे CM भूपेश

Students Helicopter Ride: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की साल 2023 की कक्षा दसवीं और बारहवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में जगह बनाने वाले 78 विद्यार्थी 10 जून को सुबह 7 बजे से राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा जॉयराइड कराई जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बच्चों द्वारा की गई साल भर की कड़ी मेहनत के लिए इन विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- लापरवाही बरतने पर उपवन क्षेत्रपाल और वनपाल बीट प्रभारी निलंबित, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 जून को सुबह 11.30 बजे स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान करेंगे। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की साल 2023 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं के 88 छात्र-छात्राओं का सम्मान होगा। सम्मान समारोह मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रावीण्य सूची में शामिल प्रत्येक छात्र-छात्राओं को डेढ़-डेढ़ लाख रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे। (Students Helicopter Ride)

मुख्यमंत्री द्वारा समारोह में मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को सिल्वर मेडल भी प्रदान किया जाएगा। बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की साल 2023 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं में 48 और कक्षा 12वीं में 30 छात्र-छात्राओं ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ ही हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा के विशेष पिछड़ी जनजाति के 5-5 मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। (Students Helicopter Ride)

स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता करेंगे। संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव समारोह के अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। विधायक रामपुकार सिंह, धनेन्द्र साहू, अनिता शर्मा, देवेन्द्र यादव और राजमन बेंजाम समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बता दें कि 2022 में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त 125 मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वादे के अनुरूप हेलीकॉप्टर में जॉय राइडिंग कराई गई थी। 10 जून को साल 2023 की प्रावीण्य सूची में शामिल मेधावी विद्यार्थी सुबह 7 बजे से हेलीकॉप्टर से जॉय राइडिंग करेंगे। (Students Helicopter Ride)

Back to top button
error: Content is protected !!