Google Analytics —— Meta Pixel

मणिपुर हिंसा को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर किया तीखा प्रहार

Manipur Violence : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर मणिपुर को लेकर तीखा हमला बोला। राहुल का कहन है कि मणिपुर जल रहा है, प्रधानमंत्री चुप और अब जब इस पर यूरोपियन यूनियन की संसद ने चर्चा करके आलोचना की है, तब भी प्रधानमंत्री चुप हैं। पीएम मोदी इस समय विदेश यात्रा पर हैं। वो दो दिन की फ्रांस यात्रा के बाद यूएई की यात्रा पर हैं। राहुल गांधी का यह हमला विपक्षी एकता बैठक से पहले आया है। राहुल का बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि फ्रांस भी यूरोपियन यूनियन का सदस्य है। देखा जाए तो यूरोपियन यूनियन की संसद ने मणिपुर पर जो प्रस्ताव पास किया है, उससे फ्रांस भी सहमत है।

यह भी पढ़ें : CG NEWS : बिजली खंभे से लटकी मिली बीजेपी नेता की लाश, मचा हड़कंप

यह महज़ संयोग नहीं…

बीजेपी ने राहुल गांधी के ट्वीट पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह महज संयोग नहीं हो सकता कि राहुल गांधी के लंदन दौरे के तुरंत बाद ईयू संसद ने मणिपुर का मुद्दा उठाया।

यूरोपियन यूनियन की संसद का प्रस्ताव क्या है

उधर, पीएम मोदी की यात्रा से ठीक पहले, यूरोपीय संसद ने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें भारत सरकार से मणिपुर में हिंसा को रोकने के लिए प्रयास तेज करने को कहा गया। हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि यूरोपीय संघ द्वारा मणिपुर पर प्रस्ताव उसकी औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “भारत के आंतरिक मामलों में इस तरह का हस्तक्षेप अस्वीकार्य है और औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है।

बागची ने कहा कि “न्यायपालिका सहित सभी स्तरों पर भारतीय अधिकारी मणिपुर की स्थिति से अवगत हैं और शांति और सद्भाव तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठा रहे हैं। यूरोपीय संसद को सलाह दी जाती है कि वह अपने आंतरिक मुद्दों पर अपने समय का अधिक सदुपयोग करे। (Manipur Violence)

पीएम मोदी शुक्रवार को फ्रांस में बैस्टिल डे परेड में बतौर मेहमान शामिल हुए थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज शनिवार को कहा कि राफेल ने पीएम मोदी को बैस्टिल डे परेड का टिकट दिला दिया, जबकि मणिपुर जल रहा है और यूरोपीय संघ की संसद भारत के आंतरिक मामले पर चर्चा कर रही है। पीएम ने दोनों मुद्दों पर चुप्पी साधी हुई है। फ्रांस में हुई परेड में 269 ​​सदस्यीय भारतीय दल ने में भाग लिया और भारतीय वायु सेना के तीन राफेल जेट फ्लाईपास्ट में शामिल हुए। (Manipur Violence)

Back to top button
error: Content is protected !!