श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे पहुंचे भारत, कल PM मोदी से करेंगे मुलाकात
Wickremesinghe in Delhi: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच चुके हैं। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने दिल्ली हवाई अड्डे में उनका स्वागत किया। बता दें कि श्रीलंका के राष्ट्रपति विक्रमसिंघे कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इस विजिट के दौरान वो श्रीलंका की अर्थव्यवस्था, चीन और व्यापार पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा उन प्रोजेक्ट्स की समीक्षा भी की जाएगी, जो श्रीलंका में भारत सरकार चला रही है। ये यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देश इस साल राजनयिक संबंधों की स्थापना का 75वां साल मना रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- मणिपुर हिंसा को लेकर CM भूपेश ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- जुमलेबाजी बंद कीजिए प्रधानमंत्री जी…छत्तीसगढ़ को बदनाम मत कीजिए
आर्थिक तंगी के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति का ये पहला भारत दौरा है। बता दें कि पिछले साल श्रीलंका में सिविल वॉर जैसे हालात बन गए थे। इस दौरान जनता ने राजपक्षे की सरकार को विद्रोह कर उखाड़ फेंका था। इसके बाद रानिल विक्रमसिंघे ने देश की कमान संभाली थी। दरअसल, रानिल सिर्फ गोटबाया राजपक्षे का बचा हुआ कार्यकाल पूरा करने तक ही राष्ट्रपति रहेंगे। यह कार्यकाल सितंबर 2024 तक है। श्रीलंका में भारत की मदद से करोड़ों रुपए के वेलफेयर प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं। श्रीलंकाई राष्ट्रपति और मोदी मिलकर इनकी समीक्षा करेंगे। (Wickremesinghe in Delhi)
#WATCH दिल्ली: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचे। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने उनका स्वागत किया। pic.twitter.com/VikCC12QQ3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2023
वहीं कुछ प्रोजेक्ट ऐसे हैं, जो पूरे हो चुके हैं। पॉवर और एनर्जी, एग्रीकल्चर और नेवल डिफेस से जुड़े मामले सबसे ज्यादा अहम हैं। भारत दौरे से पहले राष्ट्रपति रानिल विक्रमसंघे ने कहा था कि श्रीलंका भारतीय रुपए का भी उतना ही इस्तेमाल होते देखना चाहता है जितना अमेरिकी डॉलर का होता है। उन्होंने कहा था अगर रुपए का इस्तेमाल कॉमन करेंसी के रूप में होगा तो इससे हमें कोई ऐतराज नहीं है। हमें ये देखना पड़ेगा कि इसके बाद हमें क्या जरूरी बदलाव करने होंगे। उन्होंने कहा था- जैसे जापान, कोरिया और चीन समेत पूर्वी एशिया के देशों में 75 साल पहले बड़े पैमाने पर विकास हुआ, वैसे ही अब भारत और हिन्द महासागर के क्षेत्र की बारी है। दुनिया विकसित हो रही है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत में भी तेजी से विकास हो रहा है। (Wickremesinghe in Delhi)
Sri Lankan President Ranil Wickremesinghe arrives in #Delhi for his two-day official visit to #India. During his visit, he will meet President #DroupadiMurmu and #PMModi.#Indians #Modi pic.twitter.com/5NLDOgPhCl
— Shaleni Chaturvedi (@Shaleni_Ch) July 20, 2023



