Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री बघेल ने की बड़ी घोषणा, डेंटल के स्टूडेंट को भी मिलेगा ग्रामीण क्षेत्रों में 2 साल सेवा देने का मौका

रायपुर। प्रदेश में अब एमबीबीएस छात्रों की तरह डेंटल के स्टूडेंट (Dental Student) को भी ग्रामीण क्षेत्रों में 2 साल सेवा देने का मौका मिलेगा। आज सीएम ने युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की। इस दौरान डॉ. सुयश बघेल ने सीएम बघेल को आभार व्यक्त किया।

सुयश बघेल ने कहा कि आपने हमारा स्टायफण्ड बढ़ाकर एमबीबीएस की तरह किया, आपका बहुत बहुत धन्यवाद। शासकीय दांत चिकित्सा महाविद्यालय (Dental Student) में इंटर्न की भर्ती को लेकर अनुरोध किया, कहा कि एमबीबीएस की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में 2 सेवा देने का मौका डेंटल स्टूडेंट को मिले।

यह भी पढ़े :- YouTube चैनल्स के इन्पैनलमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

इसी के साथ ही मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी घोषणा की। कार्यक्रम में पहुंची छात्रा समृद्धि शुक्ला की मांग पर सीएम ने स्वास्थ्य केंद्रों में फीजियोथेरेपिस्ट की नियमित नियुक्ति पर सहमति दे दी है। इंटर्नशिप कर रही छात्रा समृद्धि शुक्ला ने कहा हमारे कॉलेज में छात्रावास की व्यवस्था नहीं है मुख्यमंत्री ने छात्रावास की व्यवस्था करने के लिए सहमति दे दी।

महासमुंद से आई युवा प्रतिनिधि वर्षा गजेंद्र ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आपने नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के लिए यहां की चार चिन्हारी नरवा गरवा घुरवा और बाड़ी को प्रोत्साहन दिया। आपने जैविक खेती को प्रोत्साहन दिया। नवा छत्तीसगढ़ बनाने युवा वर्ग आपके साथ हैं। गरियाबंद की इंद्राणी साहू ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मोर सपना के छत्तीसगढ़ शीर्षक से कविता सुनाई।

पीएससी की तैयारी कर रहे छात्र प्रणव कुमार ने प्रारंभिक परीक्षा की मार्कशीट जारी करने तथा पारदर्शिता के लिए उचित उपाय करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने इस पर अमल करने का आश्वासन दिया। वही अंजनी चंद्रवंशी छत्तीसगढ़ी विषय में स्नातकोत्तर कर रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा के अध्यापक हेतु भर्ती लिये जाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति दी। आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरखों के सपनों को साकार करने के लिए हम छत्तीसगढ़ को आगे बढाने के लिए काम करना है. छत्तीसगढ़ का नाम देश और दुनियाभर में होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इण्डोर स्टेडियम में हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश संभाग के पांचो जिलों से आए युवाओं, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, मितान क्लब के सदस्यों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें प्रतिभागियों सहित अन्य सभी युवाओं से बातचीत कर रहें हैं। (Dental Student)

Back to top button
error: Content is protected !!