Google Analytics —— Meta Pixel

दुखद खबर: 3 साल के मासूम के मुंह में घुसी छिपकली, बच्चे की मौत

lizard in mouth

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांकीमोंगरा से एक हृदय विदारक घटना की खबर आ रही है जानकारी के अनुसार नागिनभंटा मोहल्ले में 3 वर्षीय मासूम बच्चे के मुंह में छिपकली (lizard in mouth) के घुस जाने से बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना पर बांकी मोंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : भाजपा के दिग्गज नेता गिरफ्तार, करोड़ों के घोटाले का आरोप, जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के नागिनभांटा मोहल्ले में राजकुमार सांडे का पूरा परिवार रहता है। दो भाई बहनों में सबसे छोटा बच्चा जगदीश पांडे घर में सो रहा था। उसकी मां पास में ही मौजूद दुकान में कुछ सामान लेने गईं हुई थी। इसी दौरान छिपकली मासूम के मुंह में घुस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। (lizard in mouth)

यह भी पढ़ें : ITR Return: अगर डेडलाइन से पहले नहीं भरा ITR तो हो सकते हैं ये भारी नुकसान, जाने आखिरी तारीख 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। मासूम के मौत के बाद मोहल्ले में मातम का माहौल पसर गया है। (lizard in mouth)

Back to top button
error: Content is protected !!