Google Analytics —— Meta Pixel

Mann Ki Baat में बोले PM मोदी – 4000 मुस्लिम महिलाओं ने बिना पुरुष साथी के किया हज

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार (30 जुलाई) को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से संवाद किया. मन की बात कार्यक्रम का ये 103वां एपिसोड है. प्रधानमंत्री ने आज के कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया. देशवासियों के असाधारण जज्बे की सराहना की तो मानसून की बात करते हुए पीएम मोदी ने जलसंरक्षण की भी बात की.

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, पिछले कुछ दिन प्राकृतिक आपदाओं के कारण चिंता और परेशानी से भरे रहे हैं. यमुना जैसी कई नदियों में बाढ़ आने से कई जगहों पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी हुई हैं. हमने इनका मिलकर मुकाबला किया. पीएम ने कहा, सर्वजन हिताय ही भारत की भावना और ताकत है.

हमारे पर्व हमें गतिशील बनाते हैं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने मन की बात  (Mann Ki Baat) कार्यक्रम में सावन के पवित्र महीने का जिक्र किया और बताया कि भारत के तीर्थों का महत्व बढ़ा है और पूरी दुनिया से लोग इसे देखने आ रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा, हमारे पर्व, हमारी परंपराएं हमें गतिशील बनाते हैं.

यह भी पढ़े :- ISRO ने फिर किया कमाल, 7 सैटेलाइट्स लेकर PSLV-C56 ने भरी उड़ान

प्रधानमंत्री ने बताया कि सावन के महीने में देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. पूरी दुनिया से भारत के तीर्थों में श्रद्धालु आ रहे हैं. मुझे पता चला है कि अमेरिका के कैलिफोर्निया से दो दोस्त अमरनाथ यात्रा पर पर आए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- अभी 50 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर बनाने का काम चल रहा है। देशवासी पूरी जागरुकता और जिम्मेदारी के साथ जल संरक्षण के लिए प्रयास कर रहे हैं।

PM बोले- बिना पुरुष साथी के 4000 महिलाओं ने किया हज

पीएम मोदी ने बताया, मुझे उन मुस्लिम महिलाओं से भी बड़ी संख्या में पत्र मिले हैं जो हाल ही में ‘हज’ पूरा करके लौटी हैं. इन महिलाओं ने बिना किसी पुरुष साथी या ‘मेहरम’ के ‘हज’ किया. इनकी संख्या सिर्फ 50 या 100 नहीं बल्कि 4,000 से ज्यादा है. यह एक बहुत बड़ा बदलाव है, पहले मुस्लिम महिलाओं को बिना किसी ‘मेहरम’ के ‘हज’ करने की अनुमति नहीं थी. मैं मेहरम के बिना हज करने वाली मुस्लिम महिलाओं के लिए महिला समन्वयक नियुक्त करने के लिए सऊदी अरब सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं.

उत्तर प्रदेश में एक दिन में 30 करोड़ पेड़ लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया है। राज्य सरकार ने अभियान की शुरुआत की और लोगों ने इसे पूरा किया। ऐसे प्रयास जनभागीदारी के साथ जन जागरण के बड़े उदाहरण हैं। हम सब भी पेड़ लगाने और पानी बचाने के प्रयासों का हिस्सा बनें।

अमेरिका ने 100 से ज्यादा दुर्लभ कलाकृतियां लौटाईं

प्रधानमंत्री मोदी (Mann Ki Baat) ने कहा- अमेरिका ने हमें सौ से ज्यादा दुर्लभ और प्राचीन कलाकृतियां वापस लौटाई हैं। ये कलाकृतियाँ ढाई हजार साल से लेकर ढाई सौ साल तक पुरानी हैं। इनका नाता देश के अलग-अलग क्षेत्रों से है। 2016 और 2021 में भी जब मैंने अमेरिका की यात्रा की थी, तब भी कई कलाकृतियां भारत को लौटाई गई थी। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इन कलाकृतियों को लेकर खूब चर्चा हुई। युवाओं में अपनी विरासत के प्रति गर्व का भाव दिखा।

Back to top button
error: Content is protected !!