Google Analytics —— Meta Pixel

भरोसे का सम्मेलन कल राजनांदगांव में : खड़गे होंगे मुख्य अतिथि, यहां देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में होगा सम्मेलन का आयोजन

 Bharose Ka Sammelan: राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा में 8 सितम्बर को कांग्रेस का ‘भरोसे का सम्मेलन’ आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। ( Bharose Ka Sammelan)

यह भी पढ़ें:- उदयनिधि के बयान पर पंडित प्रदीप मिश्रा नाराज, बोले – उदयनिधि भी कोरोना, डेंगू की औलाद

कार्यक्रम को लेकर जो प्रोटोकॉल जारी किया गया है उसके मुताबिक, मल्लिकार्जुन खड़गे शुक्रवार को दोपहर 12 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:20 बजे वहां पहुंचेंगे। दोपहर करीब 12:30 बजे भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत कई मंत्री और विधायक उपस्थित रहेंगे। ( Bharose Ka Sammelan)

साथ ही भरोसे का सम्मेलन में अध्यक्ष जिला पंचायत गीता घासी साहू, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम धनेश पाटिला, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग जितेन्द्र उदय मुदलियार, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग तेजकुंवर नेताम, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव नवाज खान, अध्यक्ष रानी सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास श्री विवेक वासनिक, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी, सरपंच ग्राम पंचायत ठेकवा गुंजा साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों की भी उपस्थिति रहेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!