Google Analytics —— Meta Pixel

Amit Shah CG Ttour Postponed : अमित शाह का दंतेवाड़ा दौरा हुआ स्थगित, जानें वजह

Amit Shah CG Ttour Postponed :  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से आज परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होनी है। दरअसल, इस परिवर्तन यात्रा को देश के गृह मंत्री अमित शाह हरी डंडी दिखा कर रवाना करने वाले थे लेकिन मौसम खराब होने के चलते अमित शाह का यह दौरा रद्द हो गया है ।

यह भी पढ़े : मणिपुर से लेकर अंडमान तक भूकंप के झटकों से दहले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

दोपहर 2.30 बजे स्मृति ईरानी दंतेवाड़ा पहुंचेंगी|प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह हरी डंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे ।

यह भी पढ़े : गुलाम कश्मीर पर वीके सिंह का बड़ा बयान, बोले- इंतजार करिए! POK का भारत में विलय हो जाएगा

छत्तीसगढ़ के बस्‍तर संंभाग में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार दोपहर में बस्तर संभाग में भारी बारिश की आशंका जाहिर की है, जिसके बाद कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। भाजपा के परिवर्तन यात्रा के रथ दंतेश्वरी मंदिर पहुंच गए हैं।

अमित शाह के कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा के दिग्गज नेता दंतेवाड़ा में डेरा डाले हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन सहित दर्जनों भाजपा नेताओं का जमावड़ा दंतेवाड़ा में लगा है। साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। (Amit Shah CG Ttour Postponed)

Back to top button
error: Content is protected !!