Google Analytics —— Meta Pixel

आज CM भूपेश के गढ़ में सभा करेंगी स्मृति ईरानी, परिवर्तन यात्रा में होंगी शामिल

Smriti Irani Patan Tour: चुनावी साल में केंद्रीय मंत्री और नेताओं का छत्तीसगढ़ आने का सिलसिला जारी है। इस बीच आज (21 सितंबर) भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी CM भूपेश बघेल के गढ़ यानी दुर्ग जिले के पाटन में जनसभा को संबोधित करेंगी। अमेठी में राहुल गांधी को मात दे चुकी स्मृति की सभा मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में हो रही है। परिवर्तन यात्रा के बहाने BJP भूपेश बघेल के किले को भेदने की कोशिश में है। बता दें कि BJP ने भूपेश बघेल को टक्कर देने के लिए पहले ही सांसद विजय बघेल को पाटन विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतार दिया है।

यह भी पढ़ें:- आज छत्तीसगढ़ आएंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, महिला सम्मेलन में होंगी शामिल

स्मृति ईरानी 15 साल की बीजेपी सरकार की उपलब्धियां बताएंगी। वहीं 5 साल में कांग्रेस सरकार की क्या नाकामियां रही हैं वह भी गिनवाएंगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दुर्ग संभाग सबसे VIP संभाग में गिना जाता है। यहां से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सूबे के मंत्री रविंद्र चौबे, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, PHE मंत्री गुरु रूद्र कुमार और एक इकलौती महिला मंत्री अनिला भेड़िया आती हैं। साल 2018 में संभाग की 20 सीटों में से राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और वैशाली नगर से दिवंगत विद्यारतन भसीन ने जीत हासिल की थी, बाकि की 18 सीटों पर कांग्रेस काबिज हुई थी। (Smriti Irani Patan Tour)

महिलाओं वोटर्स पर विशेष फोकस

आपको बता दें कि संसद के विशेष सत्र के तीसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन विधेयक पास हो गया है। ऐसे में स्मृति ईरानी महिला आरक्षण बिल समेत केंद्र सरकार की महिलाओं से संबंधित योजनाओं पर बात करेंगी। इस बार छत्तीसगढ़ में महिला वोटर्स 98 लाख 5 हजार और 98 लाख 2 हजार पुरुष वोटर्स हैं। यानी की महिला वोटर्स की संख्या ज्यादा है। बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही 2023 के मद्देनजर आधी आबादी को पूरी तरह से साधने में जुटी हुई है। कांग्रेस और BJP के कार्यक्रम में महिलाओं पर विशेष फोकस रहेगा। साथ ही कई घोषणाएं भी हो सकती है। (Smriti Irani Patan Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!