Google Analytics —— Meta Pixel

मुश्किल में फंसे हनी सिंह, पत्नी शालिनी तलवार ने किया कोर्ट केस, जानें क्या है पूरा मामला

न्यूज डेस्क

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और अभिनेता ‘यो यो हनी सिंह’ पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने मंगलवार को घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। पत्नी की शिकायत पर दिल्ली की तीस हज़ारी कोर्ट ने हनी सिंह को नोटिस भेजकर उनका जवाब तलब किया है।

शालिनी ने हनी सिंह, उनके माता-पिता और बहन पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाया है। कोर्ट से शालिनी ने कहा कि उनका स्त्रीधन उन्हें वापस मिले और जो प्रॉपर्टी उनके और हनी सिंह के नाम है, उसे बेचने पर भी रोक लगाई जाए।

कोर्ट ने हनी सिंह को जवाब देने के लिए 28 अगस्त तक का वक़्त दिया है। इसके साथ शालिनी तलवार के हक़ में अंतरिम आदेश भी पारित किया गया है, जिसमें हनी सिंह को दोनों की संयुक्त प्रॉपर्टी से दूर रहने के निर्देश दिये गये हैं।

हनी सिंह और शालिनी तलवार ने 20 साल की दोस्ती को प्यार में बदला था। इन दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। हालांकि इन दोनों की शादी के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!