Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ चुनाव आयोग के निगरानी दलों की कार्रवाई जारी, अब तक 66 करोड़ 33 लाख रुपए कैश और सामान जब्त

CG Election Action: छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से 8 नवंबर तक की स्थिति में 66 करोड़ 33 लाख रुपए से ज्यादा की अवैध धन राशि और वस्तुएं जब्त की गई हैं।इनमें 17 करोड़ 98 लाख रुपए की नगद राशि शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान 8 नवंबर तक 47 हजार 371 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत एक करोड़ 35 लाख रुपए है।

यह भी पढ़ें:- 4 दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, 22 दिसंबर तक चलेगी कार्यवाही

वहीं तीन करोड़ 99 लाख रुपए कीमत की अन्य नशीली वस्तुएं भी जब्त की गई हैं। सघन जांच अभियान के दौरान 20 करोड़ 36 लाख रुपए कीमत के 484 किलोग्राम कीमती आभूषण और रत्न भी जब्त किए गए हैं। इनके अतिरिक्त अन्य सामग्रियां जिनकी कीमत 22 करोड़ 62 लाख रुपए है, भी जब्त की गई हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और SP को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के परिपालन मंर राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन और संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत निगरानी दलों द्वारा सघन जांच की कार्रवाई लगातार जारी है। (CG Election Action)

विधानसभा निर्वाचन के सफल क्रियान्वयन के लिए दुर्ग जिले के व्यय प्रेक्षकों के निर्देशन में राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, सहायक व्यय प्रेक्षक और एफ.एस.टी. का संयुक्त टीम 08 नवंबर 2023 को रेलवे स्टेशनों में आने-जाने वाले यात्रियों, बस स्टेशनों, जिले की देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, होटल/बार एवं क्लबों का आकस्मिक जांच किया गया। 08 नवंबर 2023 को आबकारी विभाग दुर्ग, एफ.एस.टी. और आर.पी.एफ. की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन दुर्ग में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार अन्य राज्यों से आने वाली ट्रेनों और यात्रियों की तलाशी ली गई। (CG Election Action)

वहीं आबकारी केन्द्रों ऋषि बार रेलवे स्टेशन दुर्ग, कम्पोज़िट मदिरा दुकान डिपरापारा दुर्ग, रॉयल बार सिविक सेन्टर भिलाई, प्रीमियम शॉप सूर्या मॉल भिलाई और झरोखा क्लब स्मृति नगर भिलाई की सघन जांच पड़ताल संयुक्त जांच दल द्वारा की गई। इसके अलावा टीम ने मुख्य मार्ग पर स्थित संवेदनशील होटल, ढाबों में प्रिंस ढाबा बाईपास दुर्ग, रॉयल हवेली ढाबा बायपास दुर्ग,  सांई ढाबा बायपास दुर्ग, अवैध मदिरा की आशंका के मद्देनजर तलाशी की कार्य को टीम द्वारा अंजाम दिया गया। जिले में संचालित आसवनी और मदिरा बॉटलिंग इकाई में आबकारी अमले के साथ-साथ केन्द्रीय सशस्त्र बल के जवान तैनात किए गए। (CG Election Action)

जिले में संचालित आसवनी, मदिरा बॉटलिंग इकाई, देशी और विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों में सुरक्षात्मक समेत पारदर्शिता को बढ़ाने के दृष्टिकोण से CCTV कैमरे स्थापित किये गए हैं तथा इनमें 15 दिवस से अधिक का बैकअप सुरक्षित रखा जा रहा है।
आदर्श आचार संहिता लागू तिथि 09 अक्टूबर 2023 से 08 नवंबर 2023 तक जिले के आबकारी अमले के द्वारा 1263 बल्क लीटर देशी/विदेशी मदिरा/महुआ शराब, 22925 किलोग्राम अवैध महुआ शराब बनाने के लिए महुआ लाहन, 09 वाहन जब्त किए गए हैं, जिनका कुल बाजार मूल्य 19 लाख 16 हजार 145 रुपए है। (CG Election Action)

Back to top button
error: Content is protected !!