Google Analytics —— Meta Pixel

ड्यूटी के दौरान CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

जम्मू-कश्मीर। कुलगाम जिले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF ) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जवान दक्षिण कश्मीर जिले के काजीगुंड इलाके में जवाहर सुरंग के पास ड्यूटी पर तैनात था। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़े :- डॉक्टर से मारपीट मामले में कुमार विश्वास की बढ़ी मुसीबत, डॉक्टरों ने दी हड़ताल की चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर

दरअसल, आज सुबह दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के काजीगुंड इलाके में जवाहर सुरंग के पास एक जवान (CRPF ) ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। जवान ने खुद को उस दौरान गोली मारी जब वह काजीगुंड के जवाहर सुरंग इलाके में बी-टॉप के पास ड्यूटी पर तैनात था।

गोली लगने से मौक पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि, अभी आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मामले में जांच शुरू कर दी है। (CRPF )

Back to top button
error: Content is protected !!