Google Analytics —— Meta Pixel

BJP का संकल्प पत्र जारी, 12वीं पास करने पर फ्री स्कूटी, नर्सरी से पीजी तक की फ्री पढ़ाई

BJP Manifesto: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी कर दिया है। संकल्प पत्र में बीजेपी ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में पीएम किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रति वर्ष करने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें:- फिर से भूपेश बघेल ही करेंगे कर्जमाफी पर हस्ताक्षर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बच्चियों के जन्म पर 2 लाख के सेविंग बांड से वित्तीय सहायता प्रदान करने का ऐलान किया है। इसके अलावा 12वीं पास करने वाली मेधावी छात्राओं को मुख्यमंत्री फ्री स्कूटी योजना के तहत स्कूटी देने की घोषणा की गई है। गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य के ऊपर बोनस देकर 2700 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद जाएगा।(BJP Manifesto)

BJP के संकल्प पत्र में अन्य घोषणाएं?

अगले 5 सालों में 2.5 लाख सरकारी नौकरियां।

पीएम उज्जवला योजना से सभी गरीब परिवारों की महिलाओं को 450 रुपये में सिलेंडर दिया जाएगा।

प्रदेश के सभी गरीब परीवारों की छात्राओं को KG से PG तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा।

15 हजार डॉक्टर और 20 हजार पैरा मेडकल स्टॉफ की नई नियुक्तियां।

ITI की तर्ज पर राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ टेकनोलॉजी और AIIMS की तरफ पर RIMS की स्थापना की जाएगी।

मानगढ़ धाम को भव्य ट्राइबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।

कांग्रेस राज में नीलाम हुई किसानों की जमीन का उचित मुआवजा देने के लिए मुआवजा नीति लाई जाएगी।

हर जिले में महिला थाना और हर पुलिस स्टेशन में महिला डेस्क और सभी प्रमुख शहरों में एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया जाएगा।

लखपति दीदी योजना के अंतर्गत 6 लाख से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को यूनिफॉर्म आदि के लिए 1200 रुपये की वार्षिक सहायता।

PM AWAS के साथ CM AWAS योजना शुरू करने का वादा।

पेपर लीक और अन्य घोटालों में जांच का वादा।

40 हजार करोड़ के निवेश के साथ भामाशाह हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन की शुरुआत। (BJP Manifesto)

Back to top button
error: Content is protected !!