Google Analytics —— Meta Pixel

झीरम हमले को लेकर NIA की अपील सुप्रीम कोर्ट में खारिज, अब छत्तीसगढ़ पुलिस करेगी जांच

SC on Jheeramkand: छत्तीसगढ़ में झीरमकांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें NIA की अपील को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। झीरम घाटी नक्सली हमले की जांच अब छत्तीसगढ़ पुलिस करेगी। बता दें 25 मई 2013 को नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया था, जिसमें 30 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं की जान चली गई थी। वहीं लंबे समय से प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ पुलिस से मामले की जांच करवाने की मांग कर रही थी।

यह भी पढ़ें:- छात्रों के सुसाइड के लिए पेरेंट्स जिम्मेदार: सुप्रीम कोर्ट 

वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- झीरम कांड पर माननीय सुप्रीम कोर्ट का आज का फैसला छत्तीसगढ़ के लिए न्याय का दरवाजा खोलने जैसा है।झीरम कांड दुनिया के लोकतंत्र का सबसे बड़ा राजनीतिक हत्याकांड था। इसमें हमने दिग्गज कांग्रेस नेताओं सहित 32 लोगों को खोया था। (SC on Jheeramkand)

उन्होंने आगे कहा कि कहने को एनआईए ने इसकी जांच की, एक आयोग ने भी जांच की लेकिन इसके पीछे के वृहत राजनीतिक षडयंत्र की जांच किसी ने नहीं की। छत्तीसगढ़ पुलिस ने जांच शुरु की तो एनआईए ने इसे रोकने के लिए अदालत का दरवाज़ा खटखटाया था। आज रास्ता साफ़ हो गया है। अब छत्तीसगढ़ पुलिस इसकी जांच करेगी। किसने किसके साथ मिलकर क्या षडयंत्र रचा था। सब साफ़ हो जाएगा। झीरम के शहीदों को एक बार फिर श्रद्धांजलि। (SC on Jheeramkand)

Back to top button
error: Content is protected !!