Google Analytics —— Meta Pixel

जम्मू-कश्मीर के राजौरी मुठभेड़ दो आतंकी ढेर, अब तक 5 जवान शहीद

Terrorist Attack in Rajouri: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। वहीं एक और जवान शहीद हो गए हैं। इस तरह अब तक 5 जवान जान गंवा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक जान गंवाने वालों में कैप्टन शुभम, कैप्टन एमवी प्रांजिल, हवलदार माजिद, पैराट्रूपर सचिन लॉर और नायक संजय बिष्ट शामिल हैं। वहीं मारे गए एक आतंकी का नाम कारी है। डिफेंस PRO के मुताबिक कारी पाकिस्तानी नागरिक था। उसे पाक और अफगान मोर्चे पर ट्रेंड किया गया था। दूसरे आतंकी की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें:- डीपफेक को लेकर केंद्र सरकार गंभीर, केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने की सोशल मीडिया कंपनियों के साथ मीटिंग

कारी लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर था और पिछले एक साल से अपने ग्रुप के साथ राजौरी-पुंछ में एक्टिव था। उसे डांगरी और कंडी हमलों का मास्टरमाइंड भी माना जाता है। कारी को जम्मू में आतंकवाद को दोबारा फैलाने के लिए भेजा गया था। वह IED में स्पेशलिस्ट था और गुफाओं से छिपकर काम करने वाला ट्रेंड स्नाइपर भी रहा था। बता दें कि धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान जंगल में छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। यहां दो आतंकियों के छिपे होने की खबर थी। (Terrorist Attack in Rajouri)

वहीं आर्मी PRO ने बताया कि 19 नवंबर को कालाकोट इलाके के गुलाबगढ़ जंगल में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद से इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। बुधवार को हुई मुठभेड़ में आतंकी भी घायल हुए थे। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बुधवार को सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों की गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन, 2 फिलर मैगजीन और 8 ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आतंकियों को 21 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। आतंकी मुमताज अहमद लोन और जहांगीर अहमद लोन कुपवाड़ा के त्रेहगाम के रहने वाले हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आए दिन मुठभेड़ की खबरें सामने आ रही है। (Terrorist Attack in Rajouri)

Back to top button
error: Content is protected !!