Google Analytics —— Meta Pixel

भारत के पहले बुलेट ट्रेन स्टेशन की झलक आयी सामने, रेल मंत्री ने शेयर किया वीडियो

अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलेगी पहली बुलेट ट्रेन, महज दो घंटे सात मिनट में तय होगी अहमदाबाद से मुंबई की दूरी

Bullet train for India : भारतीयों को बुलेट ट्रेन की रफ्तार का मजा लेने के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की तरफ से आए अपडेट से इसके संकेत मिलने लगे हैं। एक वीडियो के जरिए उन्होंने देश के पहले बुलेट ट्रेन टर्मिनल (bullet train) की झलक दिखाई है। सोशल मीडिया पर शेयर टर्मिनल के वीडियो में संस्कृति और आधुनिकता का मिश्रण साफ नजर आ रहा है। सरकार ने पहले ही साफ कर दिया था कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को साल 2022-2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

रेल मंत्री वैष्णव ने साबरमती मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब (Bullet train for India) का वीडियो जारी किया है। करीब 43 सेकंड के इस वीडियो में टर्मिनल में शामिल कई सुविधाओं और आधुनिकता को दिखाया गया है। उन्होंने लिखा, ‘भारत की पहली बुलेट ट्रेन के लिए टर्मिनल।’ खास बात है कि भारत में बुलेट ट्रेन को लेकर पहल साल 2017 में की गई थी।

रेल मंत्रालय की तरफ से साल 2017 में जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद स्टेशनों को जोड़ेगी। सरकार ने बताया था, ‘साबरमती और मुंबई (508 किमी) के मध्‍य रेल पटरी जमीन के ऊपर स्‍तंभों पर आधारित होगी। इसमें 12 स्‍टेशन होंगे। अधिकतम गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जबकि संचालन गति 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।’

यह भी पढ़े :- भाजपा ने तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों के नामों का किया एलान, पढ़ें पूरी खबर

रेल मंत्रालय ने बताया था, ‘एक तेज ट्रेन के लिए मुंबई से साबरमती के बीच यात्रा अवधि 2.07 घंटे होगी। रास्‍ते में पड़ने वाले सभी स्‍टेशनों पर रूकने वाली ट्रेन के लिए यह अवधि 2.58 घंटे होगी। परियोजना की अनुमानित लागत – 1,08,000 करोड़ रूपये। कुल परियोजना लागत की 81 प्रतिशत राशि जापान सरकार द्वारा ऋण के रूप में उपलब्‍ध कराई गई है। 0.1 प्रतिशत ब्‍याज दर वाला यह ऋण 15 वर्षों की अनुग्रह अवधि के साथ 50 वर्षों में देय है।’

खास बात है कि भारत सरकार हाई स्पीड रेल यानी HSR की योजना बना रही है। इसके तहत 6 अतिरिक्त कॉरिडोर को लेकर चर्चाएं जारी हैं। इनमें दिल्ली से वाराणसी, दिल्ली से अहमदाबाद, मुंबई से नागपुर, मुंबई से हैदराबाद, चेन्नई से मैसूर और दिल्ली से अमृतसर शामिल है। (Bullet train for India)

Back to top button
error: Content is protected !!