बेकाबू ट्राले ने कई वाहनों को मारी टक्कर, जिंदा जलने से तीन लोगों की मौत

Dhar Road Accident: मध्यप्रदेश के धार जिले को फोरलेन हाईवे पर भीषण हादसा हुआ है, जहां जिंदा जलने से तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक ट्राले का ब्रेक फेल होने से वो बेकाबू हो गया और दूसरी लेन में पहुंच गया। ट्राले ने एक के बाद एक 5 से 6 वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके बाद 4 वाहनों में आग लग गई। हादसा धामनोद थाना क्षेत्र में राऊ खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर हुआ। धामनोद की SDOP मोनिका सिंह ने बताया कि तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें एक बाइक सवार दूध वाला था। दूसरा इंदौर का होटल व्यवसायी है। एक की पहचान नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़ें:- तीन नए क्रिमिनल लॉ बिलों को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, दूरसंचार बिल को भी हरी झंडी
वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने धामनोद और महेश्वर से पहुंची फायर ब्रिग्रेड की टीम के साथ कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद एक लेन को बंद कर दिया गया और दूसरी लेन से ट्रैफिक को निकाला गया। मृतक राकेश साहनी इंदौर के होटल व्यवसायी थे। वह कसरावद स्थित अपने रिजॉर्ट से लौट रहे थे। रास्ते में गाड़ी खड़ी कर फोन पर बात कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। गाड़ियों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौत हो गई। राकेश साहनी का ड्राइवर घायल हुआ है। जितेंद्र जाट हाईवे स्थिति एक गांव का रहने वाला था, जो दूध का व्यवसाय करता था। रोज दूध लेने के लिए धामनोद जाता था। (Dhar Road Accident)
जितेंद्र जाट सोमवार को भी धामनोद जा रहा था, तभी उसकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक के क्लीनर फैजान ने बताया कि टक्कर के बाद पता नहीं कैसे वह बचकर निकल आया। उसे घायल हालत में धामनोद अस्पताल पहुंचाया गया है। उसने बताया कि मेरी गाड़ी का ड्राइवर अंदर ही फंस गया था। हम सरिया भरकर इंदौर की ओर जा रहे थे। दूसरी गाड़ियों में कितने लोग थे। बेकाबू ट्राले ने एक कार को भी टक्कर मारी। इसमें एक फैमिली सवार थी। कार सवार युवक ने बताया कि मेरी गोद में बैठे बेटे के सिर में चोट लगी है। टक्कर के बाद हम सभी लोग नीचे उतर गए। इसके बाद वाहनों में आग लग गई। देश में हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण ओवर स्पीड और यातायात नियमों का पालन नहीं करना है। (Dhar Road Accident)



