Google Analytics —— Meta Pixel

मकान के अंदर मिले 5 लोगों के कंकाल, एक ही परिवार के थे सभी, इलाके में दहशत का माहौल

karnataka news : कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक घर के भीतर एक ही परिवार के 5 लोगों के कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें एक कमरे में चार कंकाल (दो बिस्तर पर और दो फर्श पर) मिले, जबकि एक अन्य कंकाल दूसरे कमरे में मिला। पुलिस के मुताबिक सभी को एक साथ आखिरी बार जुलाई 2019 के आसपास देखा गया था।

फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम और सीन ऑफ क्राइम ऑफिसर्स (एसओसीओ) को सबूत इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया और घर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। घर के अंदर कई बार तोड़फोड़ होने का संकेत मिला है। मृतकों के रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि ये परिवार पूरी तरह से एकांत जीवन जी रहा था। उन्होंने नाते-रिश्तेदारों से भी बातचीत बंद कर दी थी। परिवार के सदस्य किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे। (karnataka news)

यह भी पढ़े :- बिलासपुर में बनेगा प्रदेश का दूसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, BCCI ने दी मंजूरी, जल्‍द शुरु होगा निर्माण

रिश्तेदारों के मुताबिक कंकाल एक अस्सी साल के कपल उनके बड़े बेटे, बेटी और उनके पोते का होने का संदेह है। हालांकि, मृतकों की पहचान की पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है। (karnataka news)

Back to top button
error: Content is protected !!