Google Analytics —— Meta Pixel

नए साल की शुभकामनाएं : प्रधानमंत्री मोदी ने दी नए साल की बधाई, जानिए बाकी नेताओं ने क्या कहा?

Happy New Year 2024: दुनियाभर में नए साल की शुरूआत हो चुकी है. नए साल का स्वागत काफी धूमधाम से किया गया. इस मौके पर लोगों ने जमकर पार्टी का आयोजन किया. इसके साथ ही आतिशबाजी के साथ नए साल का जश्न मनाया गया. नए साल के मौके पर पीएम मोदी (PM Modi) ने देशवासियों को नए साल (Happy New Year 2024) की शुभकामनाएं दी.

नए साल के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं

नए साल के मौके पर पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं!पीएम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-शानदार 2024 की शुरुआत. यह वर्ष सभी के लिए समृद्धि, शांति और अद्भुत स्वास्थ्य लेकर आए.

यह भी पढ़ें : Changes From 1st January 2024 : नये साल में होने वाले हैं ये बड़े बदलाव, एक जनवरी से बदलेंगे Rule 

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी ट्वीट कर सभी को नए वर्ष की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, आप सभी को नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं। (Happy New Year 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!