Google Analytics —— Meta Pixel

खालिस्तानी आतंकी पन्नूं ने एक बार फिर दी गीदड़भभकी, BSE पर हमला करेंगे

Khalistani Terrorist : अमेरिका में बैठे कट्टरपंथी अलगाववादी और सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नून ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है. अलग खालिस्तान को लेकर जनमत संग्रह फेल होने के बाद अब उसने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को निशाना बनाकर भारत के ‘आर्थिक विनाश’ के लिए भड़काऊ आह्वान किया है. इसके लिए उसने मुंबई में हुए सिलसिलेवार धमाकों की बरसी यानी 12 मार्च का दिन चुना है, जिसमें बीएसई की इमारतों सहित कई जगहों को निशाना बनाया गया था.

12 मार्च 1993 को हुए सिलसिलेवार धमाकों के उलट, जिसमें बीएसई की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई थी, पन्नून ने इस बार कहा, ’12 मार्च से एनएसई/बीएसई को निशाना बनाने के एसजेएफ के आह्वान का उद्देश्य भारत की आर्थिक प्रणाली को नष्ट करना है.’ भारत द्वारा ‘आतंकवादी’ नामित किए गए पन्नून ने 12 मार्च से पहले भारतीय स्टॉक को डंप करने और अमेरिकी स्टॉक खरीदने का आह्वान किया है. उसने उन बैंकों और कॉरपोरेट्स की भी पहचान बताई है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार करते हैं.

यह भी पढ़े :- राम मंदिर, CM योगी, एडीजी को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां

पन्नून (Khalistani terrorist) की इस धमकी को लेकर भारतीय खुफिया एजेंसी से जुड़े एक सूत्र ने News18 को बताया, ‘जनमत संग्रह विफल होने के बाद, वह (पन्नून) इस नए अभियान के जरिये पैसा कमाना चाहता है. वह विदेशी एजेंसियों के लिए काम करने वाला एक विदेशी एजेंट है जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर उसकी रक्षा कर रही है. उसने पीएम को धमकी दी और अब भारत की आर्थिक स्थिरता को निशाना बनाना चाहते हैं. पन्नून एक वैश्विक आतंकवादी है, जिस पर अब मुकदमा चलाया जाना चाहिए.’

भारतीय सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट
एसएफजे के आतंकियों की ऐसी किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां ने कमर कस ली है। वह सुरक्षा बढ़ाने में जुट गई है। साथ ही इस वीडियो का सच भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।

बता दें कि पन्नूं ने साल 2007 में ‘सिख फॉर जस्टिस’ संगठन बनाया था। जुलाई 2020 में भारत ने पन्नूं को आतंकी घोषित (Khalistani terrorist) किया था। वह आईएसआई की मदद से खालिस्तान की मुहिम चला रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!