Google Analytics —— Meta Pixel

Bharat Jodo Nyay Yatra: आज से मणिपुर में शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत रविवार से मणिपुर की राजधानी इंफाल से हो रही है। राहुल गांधी की अगुवाई में यह यात्रा पूर्व से पश्चिम की ओर निकलेगी, जो 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी रविवार सुबह 11 बजे इंफाल आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ की गर्भवती महिलाओं में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, सिम्स के रिसर्च में खुलासा

वहां से खोंगजोम युद्ध स्मारक जाएंगे। 2016 में इस युद्ध स्मारक की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने की थी। इस युद्ध स्मारक का महत्व केवल मणिपुर के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए है। जयराम ने कहा, यहां से राहुल गांधी थौबल जाएंगे, जहां से यात्रा की शु़रुआत होगी। यात्रा को हरी झंडी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दिखाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस के कई मुख्यमंत्रियों समेत तमाम बड़े नेता जुटेंगे।

पार्टी का मानना है कि राहुल की यह यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) परिवर्तनकारी साबित होगी। कांग्रेस का कहना है कि सरकार ने उसे संसद में लोगों के मुद्दे उठाने का मौका नहीं दिया। इसलिए वह भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है।

6,713 किमी होगी यात्रा
भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) 6,713 किमी का सफर बस से और पैदल तय होगी। 66 दिनों में यात्रा 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा से गुजरते हुए 20 या 21 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

पिछले 10 साल अन्याय के काल
रमेश ने कहा कि पीएम मोदी अमृतकाल के सुनहरे सपने दिखा रहे हैं लेकिन हकीकत है कि पिछले 10 साल अन्याय के काल रहे हैं। पिछले 10 साल में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अन्याय हुआ है। उसी को ध्यान में रखते हुए ये भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!