2 अलग-अलग घरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

Mass Firing in America: अमेरिका में मास फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला शिकागो का है, जहां दो अलग-अलग घरों में हुए फायरिंग में सात लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि फायरिंग की दोनों घटनाएं शिकागो स्थित इलिनोइस के जोलियट में वेस्ट एकर्स रोड स्थित दो घरों में हुईं। अमेरिकी पुलिस का कहना है कि हमलावर की तलाश कर रहे हैं। ये मरने वालों के परिवार को पहले से जानता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लोगों को किस वजह से मारा ये अभी साफ नहीं है। हालांकि पुलिस को शक है कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। पुलिस ने आरोपी को खतरनाक घोषित किया है।
यह भी पढ़ें:- कूनो नेशनल पार्क से 20 दिन में दूसरी बार आई खुशखबरी, चीता ज्वाला ने 3 शावकों को दिया जन्म
फायरिंग करने वाले की पहचान 23 साल के रोमियो नेंस के तौर पर हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी नेंस लाल रंग की टोयोटा कैमरी गाड़ी चला रहा है। उसके पास हथियार हैं। पुलिस ने लोगों से उसकी जानकारी देने की अपील की है। बता दें कि नागरिकों के बंदूक रखने के मामले में अमेरिका दुनिया में सबसे आगे है। अमेरिका की आबादी 33 करोड़ है, लेकिन गन 40 करोड़ है। मतलब लोगों से ज्यादा गन मौजूद है। स्विट्जरलैंड के स्मॉल आर्म्स सर्वे यानी SAS की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। (Mass Firing in America)
सिर्फ अमेरिका में 39.3 करोड़ सिविलयन बंदूक
SAS के मुताबिक दुनिया में मौजूद कुल 85.7 करोड़ सिविलियन गन में से अकेले अमेरिका में ही 39.3 करोड़ सिविलयन बंदूक मौजूद हैं। दुनिया की आबादी में अमेरिका का हिस्सा 5% है, लेकिन दुनिया की कुल सिविलियन गन में से 46% अकेले अमेरिका में हैं। अक्टूबर 2020 के गैलप सर्वे के मुताबिक 44% अमेरिकी वयस्क उस घर में रहते हैं, जहां बंदूकें हैं। इनमें से एक तिहाई वयस्कों के पास बंदूकें हैं। 2019 की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में 63 हजार लाइसेंस्ड गन डीलर थे, जिन्होंने उस साल अमेरिकी नागरिकों को 83 हजार करोड़ रुपए की बंदूकें बेची थीं। अमेरिका 231 साल बाद भी अपने गन कल्चर को खत्म नहीं कर पाया है। (Mass Firing in America)
आए दिन फायरिंग की खबरें आती रहती है सामने
गन कल्चर को खत्म नहीं होने की दो वजहें हैं। पहली- कई अमेरिकी राष्ट्रपति से लेकर वहां के राज्यों के गवर्नर तक इस कल्चर को बनाए रखने की वकालत करते रहे हैं। दूसरी- गन बनाने वाली कंपनियां, यानी गन लॉबी भी इस कल्चर के बने रहने की प्रमुख वजह है। 1791 में संविधान के दूसरे संशोधन के तहत अमेरिका नागरिकों को हथियार रखने और खरीदने का अधिकार दिया गया। अमेरिका में इस कल्चर की शुरुआत तब हुई थी, जब वहां अंग्रेजों का शासन था। उस वक्त वहां परमानेंट सिक्योरिटी फोर्स नहीं थी, इसीलिए लोगों को अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए हथियार रखने का अधिकार दिया गया, लेकिन ये कानून आज भी जारी है। इसलिए अमेरिका में आए दिन फायरिंग की खबरें सामने आती रहती है। (Mass Firing in America)



