रायपुर में सराफा कारोबारियों पर IT का छापा, मचा हड़कंप

IT Raid In CG : छत्तीसगढ़ में लगातार आयकर विभाग की छापेमार कार्रवाई जारी है. वहीं एक बार फिर IT की टीम ने दबिश दी है. आईटी की टीम ने राजधानी रायपुर में कारोबारियों के ठिकानों में छापा मारा है. आईटी की दबिश से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के 7 जिलों से गुजरेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा, प्रदेश संयोजक और पर्यवेक्षक नियुक्त
मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग ने रायपुर में होलसेल कॉस्मेटिक्स और आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी के ठिकानों पर छापा मारा. जहां बुधवार रात बंजारी रोड पर स्थित KT कॉम्प्लेक्स में संतोष ज्वेलरी और राहुल ट्रेडर्स पर आईटी की टीम छापेमारी की है. फिलहाल इन ठिकानों में तड़के से आईटी की कार्रवाई जारी है. (IT Raid In CG )
यह भी पढ़ें:- 5 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, डिप्टी CM विजय शर्मा ने नक्सलियों को दी चेतावनी
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने यह कार्रवाई बड़े टैक्स चोरी के फर्जीवाड़े के मामले में की है। संतोष ज्वेलर्स और राहुल ट्रेडर्स में ज्यादा तर काम कच्चे बिल पर होते थे। बुधवार की रात से गुरुवार सुबह तक आईटी की टीम ने लेन देन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की है। और कई अहम दस्तावेज जब्त कर ले गई है। (IT Raid In CG )



