Google Analytics —— Meta Pixel

CG Coal Scam : जेल में ही रहेंगी निलंबित IAS रानू साहू, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

CG Coal Scam : छत्तीसगढ़ की निलंबित IAS रानू साहू की मुश्किलें बढ़ गई हैं. फिलहाल उन्हें जेल में ही रहना होगा. बिलासपुर हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. 7 जनवरी को मामले की सुनवाई के बाद जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था.

इस पर अब गुरुवार को ऑर्डर किया गया है. बता दें कि IAS रानू साहू कोल घोटाला मामले में जेल में बंद हैं. इससे पहले लोवर कोर्ट ने भी रानू साहू की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. बता दें कि ईडी ने 22 जुलाई 2023 को उन्हें गिरफ्तार किया था.

यह भी पढ़े :- आत्मानंद स्कूल के नाम पर हुई करोड़ों के घोटाले की होगी जांच, स्कूल शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

2022 में कथित कोल घोटाला (CG Coal Scam) मामले में आयकर विभाग ने सबसे पहले रानू साहू के सरकारी निवास और दफ्तर पर छापा मारा था. इसके बाद ईडी की टीम ने उनके घर पहुंची थी. ईडी ने आरोप लगाया था कि कोरबा में कलेक्ट रहने के दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार किया.

कोल लेवी मामले में भी उनकी संलिप्तता थी. इसके अलावा आय से अधिक संपत्ति का भी उन पर आरोप लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी ने जांच के बाद छत्तीसगढ़ में 540 करोड़ के कोल स्कैम का खुलासा किया था. (CG Coal Scam)

Back to top button
error: Content is protected !!