Kota Suicide : कोटा में नहीं थम रहा छात्रों की आत्महत्या का सिलसिला, एक और छात्र ने की खुदकुशी

Kota Suicide : राजस्थान के कोटा में खुदकुशी का मामला थम नहीं रहा है. इस साल चौथे छात्रा ने अपनी जान दी है जिसका संबंध झारखंड से है. जानकारी के अनुसार, एक आईआईटी की तैयारी कर रहा छात्र अपने छात्रावास के कमरे में मृत पाया गया. आपको बता दें कि देश भर से छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा जाते हैं.
जिस छात्र ने खुदकुशी की है उसका नाम शुभ चौधरी है जो झारखंड का रहने वाला है. कोटा में रहकर वह जेईई-मेन्स की तैयारी कर रहा था. बताया जा रहा है कि वह पिछले दो साल से कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहा था. जब सोमवार को जेईई मेन्स के परिणाम घोषित हुए, तो शुभ ने पाया कि उसका स्कोर कम है जिससे वह परेशान हो गया. वह अपने छात्रावास के कमरे में लौट आया और आज सुबह उनका शव छत से लटका मिला.
यह भी पढ़ें:- अग्निवीर भर्ती के लिए आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 22 मार्च तक कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई
पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस सुसाइड नोट (Kota Suicide) या किसी अन्य क्लू के लिए छात्र के कमरे की तलाशी ले रही है. युवक के परिवार को सूचित कर दिया गया है. परिवार के कोटा पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा.
बता दे कि कोटा में पिछले साल यानी साल 2023 में छात्रों के आत्महत्या (Kota Suicide) के 26 मामले सामने आये थे, जो कि कोचिंग के इस गढ़ में एक साल में सबसे ज्यादा मामले हैं. यहां देशभर से हर साल लाखों छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए पहुंचते हैं. इनमें से कई सफल होते हैं जबकि कई को सफलता हाथ नहीं लगती है.



