Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव समेत 3 IPS का आईजी में प्रमोशन, 9 DIG भी हुए प्रमोट, देखें लिस्ट

IPS Promoted in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में IPS मयंक श्रीवास्तव सहित 2006 बैच के तीन IPS को आईजी प्रमोट किया गया है। राज्य सरकार ने तीन आईजी समेत 9 डीआईजी का प्रमोशन आदेश जारी कर दिया है। जिन तीन IPS को आईजी प्रमोट किया गया है। उसमें जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, आरएन दास और बीएस ध्रुव शामिल हैं। IPS दास एसआईबी और ध्रुव सीएएफ में पोस्टेड हैं।

यह भी पढ़े :- Kisan Andolan 2.0 : किसान आंदोलन में शामिल अन्नदाता की मौत, दो दिन पहले पहुंचा था दिल्ली बॉर्डर

वहीं 2010 बैच के 9 आईपीएस डीआईजी प्रमोट हो गये हैं। जो 9 आईपीएस डीआईजी प्रमोट हुए हैं, उसमें अभिषेक मीणा, सदानंद कुमार, गिरिजाशंकर जायसवाल, सुजीत कुमार, एमएल कोटवानी, एमआर अहिरे, अरविंद कुजूर, शंकरलाल बघेल और दुखूराम आंचला शामिल हैं। IPS Promoted in Chhattisgarh

वहीं 2011 बैच के 8 आईपीएस को एसएसपी प्रमोट किया गया है। इन अफसरों में रायपुर के SP संतोष सिंह और सूरजपुर के एसपी आईके एलेसेला, सरजूराम सलाम, गोवर्धन राम ठाकुर, तिलक राम कोशिमा, प्रशांत कुमार ठाकुर, अजातशत्रु बहादूर सिंह और डॉ लाल उमैद सिंह शामिल हैं। सभी की डीपीसी 30 जनवरी को हुई थी। (IPS Promoted in Chhattisgarh)

देखें लिस्ट

 

Back to top button
error: Content is protected !!