Google Analytics —— Meta Pixel

फडणवीस मेरी हत्या करने का प्रयास कर रहे हैं, जरांगे पाटिल ने लगाए उपमुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप

Manoj Jarange : महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को आरक्षण के लिए आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मनोज जरांगे पाटिल ने रविवार को बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी नेता और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उनकी हत्या की कोशिश कर रहे हैं। जरांगे ने कहा कि वह मुंबई मार्च करेंगे और फडणवीस के आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़े :- पखवाड़ेभर में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है कांग्रेस, BJP से ज्यादा सीट जीतने का किया दावा

जरांगे (Manoj Jarange ) ने जालना जिले के अंतरवाली सराटी में एक घंटे से अधिक के अपने भाषण के अंत में यह घोषणा की। उन्होंने फडणवीस पर कई और आरोप भी लगाए। जरांगे ने कहा, ‘‘कुछ लोगों को प्रलोभन दिया जा रहा और मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए उन पर दबाव डाला जा रहा है। इन साजिशों के पीछे फडणवीस का हाथ है। मैं इसी वक्त सागर बंगला (मुंबई के मालाबार हिल में फडणवीस का आधिकारिक आवास) तक मार्च करने के लिए तैयार हूं।’’

उनकी इस घोषणा से सभा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, जहां मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता के समर्थक बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे। यहां तक कि उनमें से कुछ ने माइक्रोफोन छीनने की कोशिश भी की। जरांगे ने कहा कि वह अकेले मुंबई मार्च करेंगे और उन्हें सभी लोगों से केवल समर्थन की जरूरत है।

वहीं, बीजेपी विधायक नितेश राणे ने पलटवार करते हुए जरांगे को चेतावनी (Manoj Jarange ) दी कि उन्हें फडणवीस तक पहुंचने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की विशाल दीवार को पार करना होगा। उन्होंने दावा किया कि जरांगे अभी एक ‘पटकथा’ पढ़ रहे हैं। राणे ने कहा, ‘‘उन्हें राजनीति में आना चाहिए, लेकिन उन्हें फडणवीस के खिलाफ आरोप लगाने के लिए इस निम्न स्तर तक नहीं जाना चाहिए।’’

Back to top button
error: Content is protected !!