Google Analytics —— Meta Pixel

UP के माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, 9 डॉक्टरों की टीम ने की पुष्टि

Mukhtar Ansari Death: उत्तर प्रदेश के बांदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गैंगस्टर से नेता बने माफिया मुख्तार अंसारी का निधन हो गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से अंसारी की मौत हुई है। मुख्तार को उल्टी की शिकायत और बेहोशी की हालत में जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां 9 डॉक्टर्स की टीम ने इलाज किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि बैरेक में मुख्तार अंसारी अचानक बेहोश होकर गिर गया था। इधर, पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं मऊ और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। बांदा में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:- शिवसेना में आए ‘हीरो नंबर वन’ गोविंदा, जाने कहा से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव…

मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। DGP मुख्यालय ने भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले 19 मार्च को भी मुख्तार की तबीयत बिगड़ी थी। 14 घंटे भर्ती रहने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। कुछ दिन पहले ही मुख्तार अंसारी ने दावा किया था कि उसे धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है। मुख्तार अंसारी 2005 से सजा काट रहा था। अलग-अलग मामलों में उसे 2 बार उम्रकैद हुई थी। जानकारी के मुताबिक जेल में 3 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए था, लेकिन सेहत में सुधार नहीं हो रहा था। हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने उसे दोबारा मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया। (Mukhtar Ansari Death)

मुख्तार 25 अक्टूबर 2005 से जेल में बंद थे। उसके खिलाफ यूपी, दिल्ली, पंजाब में 65 मुकदमे दर्ज हैं। 2017 में योगी सरकार आने से पहले वो पंजाब की रोपड़ जेल में था। उसे पंजाब से UP लाने के लिए राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी। 2021 में मुख्तार को बांदा जेल में शिफ्ट किया गया। जेल में उस पर 24 घंटे CCTV कैमरों से निगरानी होती थी। हालांकि रिश्तेदारों से मिलने पर रोक था। सख्ती इतनी थी कि जेल में मुख्तार पर नरमी बरतने वाले डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया था। (Mukhtar Ansari Death)

Back to top button
error: Content is protected !!