Google Analytics —— Meta Pixel

नाइट क्लब में लगी भीषण आग, 29 लोगों की मौत, 8 की हालत गंभीर

Istanbul Night Club Fire: तुर्किये के इस्तांबुल स्थित एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से 29 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग गंभीर हैं। हादसे के वक्त नाइट क्लब बंद था और इसमें रेनोवेशन का काम चल रहा था। मारे गए ज्यादातर लोग मजदूर थे। 8 लोगों को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस्तांबुल के पॉश रिहाइशी इलाके में एक 16 मंजिला इमारत है। इसके बेसमेंट में यह नाइट क्लब था। गवर्नर दावुत गुल ने कहा कि यह हादसा भी हो सकता है और साजिश भी। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:- जवानों ने लिया टेकलगुड़ेम मुठभेड़ का बदला, 18 घंटे में 13 नक्सली ढेर, आज ही के दिन शहीद हुए थे 22 जवान

उन्होंने कहा कि अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें क्लब का मैनेजर और रेनोवेशन टीम के लोग शामिल हैं। ये भी कहा जा रहा है कि आग बेसमेंट के ऊपर वाली मंजिल तक पहुंच गई और वहां रह रहे कुछ लोग भी मारे गए। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। एक अफसर ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि नाइट क्लब के मालिकों ने रिनोवेशन और कुछ कंस्ट्रक्शन वर्क के लिए जरूरी मंजूरी नहीं ली थी। इसके अलावा बेसमेंट को भी दो फ्लोर में बांटा गया था। प्रेसिडेंट रिसेप तैयप एर्दोगन ने इंटीरियर मिनिस्टर से घटना के बारे में जानकारी ली है। (Istanbul Night Club Fire)

इधर, ताइवान के पूर्वी हिस्से में जोरदार भूकंप आया है, जिसके बाद दक्षिणी जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 7.4 थी, जिसका केंद्र ताइवान के हुआलिएन शहर से 18 किलोमीटर (11 मील) दक्षिण में 34.8 किलोमीटर की गहराई पर था। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता 7.5 बताई है। ताइवान में आया भूकंप इतना जोरदार था कि इससे जापान के दक्षिणी द्वीप बुरी तरह हिल गए। इस भूंकप से जापान के दक्षिणी द्वीप पर बड़ी तबाही हुई है। यहां कई इमारतें ध्वस्त हो गई। हालांकि प्रभावित लोगों को घर नहीं छोड़ने की चेतावनी दी गई है। (Istanbul Night Club Fire)

Back to top button
error: Content is protected !!