Google Analytics —— Meta Pixel

Iran Israel Row : भारत आ रहा था ‘इजरायली’ जहाज, ईरान ने बीच समुद्र में कर लिया कब्जा, खाड़ी में भारी तनाव

Iran Israel Row : ईरान ने इजरायल के साथ चल रहे युद्ध जैसे हालात के बीच यूएई से भारत आ रहे जहाज एमएससी एरिस पर कब्‍जा कर लिया है। ईरान की तसनीम न्‍यूज एजेंसी ने शनिवार को बताया कि ईरानी नौसेना के कमांडो ने इजरायल के साथ संबंध के आरोप में भारत आ रहे इस जहाज पर कब्‍जा किया है।

यह भी पढ़े :- कन्हैया का विवादित बयान, रावण और जनरल डायर से पीएम की कर दी तुलना…

यह पूरी घटना स्‍ट्रेट ऑफ होर्मूज में हुई है। इस घटना के वीडियो में नजर आ रहा है कि हेलिकॉप्‍टर से आए ईरानी सेना के कमांडो ने इस जहाज पर कब्‍जा कर लिया। इस जहाज पर पुर्तगाल का झंडा लगा हुआ था और यह लंदन की एक कंपनी जोडिआक मेरिटाइम से जुड़ा है। जोडियाक ग्रुप इजरायली अरबपति इयाल ओफेर का है। बताया जा रहा है कि इस जहाज का चालक दल भारतीय है और 17 के आसपास संख्‍या बताई जा रही है। (Iran Israel Row)

जोडियाक ग्रुप ने इस पूरी घटना पर टिप्‍पणी करने से इंकार कर दिया है। एमएससी एरिस को आखिरी बार शुक्रवार को दुबई के तट पर देखा गया था और होर्मूज स्‍ट्रेट की ओर बढ़ रहा था। इस जहाज ने अपने ट्रैकिंग डेटा को बंद कर दिया था जो इस इलाके से गुजर रहे इजरायल से जुड़े जहाजों के लिए सामान्‍य बात है।

इससे पहले ब्रिटिश मिल‍िट्री से जुड़े संगठन ने भी इस हमले की पुष्टि की थी। चालक दल के एक सदस्‍य को यह कहते हुए सुना गया कि बाहर मत आओ। इसके बाद ईरानी सेना के और ज्‍यादा कमांडो जहाज पर उतर आए। (Iran Israel Row)

Back to top button
error: Content is protected !!