Google Analytics —— Meta Pixel

Patanjali Honey : बाबा रामदेव को झटका, शहद का नमूना जांच में फेल, 1 लाख रुपये का लगा जुर्माना

Patanjali Honey : बाबा रामदेव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सुप्रीम कोर्ट में भ्रामक विज्ञापन मामले की चल रही सुनवाई के बीच अब पंतजलि के शहद का सैंपल जांच में फेल पाया गया है. जिसके बाद कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. ये सैंपल करीब 4 साल पहले जांच के लिए पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में स्थित एक पतंजलि केंद्र से लिया गया था.

यह भी पढ़ें:- PM नरेंद्र मोदी ने भारत के 7 टॉप गेमर्स से की मुलाकात, इन मुद्दों को लेकर की चर्चा

डीडीहाट में स्थित पतंजलि केंद्र से शहद (Patanjali Honey) का नमूना लेने के बाद इसे रुद्रपुर लैब में जांच के लिए भेजा गया था. जहां पर जांच में शहद का नमूना फेल पाया गया. शहद में सुक्रोज की मात्रा दोगुनी से भी ज्यादा थी. मामले में शुक्रवार (12 अप्रैल) को न्याय निर्णायक अधिकारी ने डीडीहाट के विक्रेता और रामनगर की डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया.

2020 में भरा गया था सैंपल
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई, 2020 में खाद्य विभाग ने डीडीहाट स्थित गौरव ट्रेडिंग कंपनी से पैक्ड पतंजलि शहद (Patanjali Honey) का सैंपल लिया था. जिसे जांच के लिए रुद्रपुर भेजा गया था. जांच में पाया गया कि शहद में सुक्रोज की मात्रा तय मानक 5 फीसदी से ज्यादा करीब 11.1 प्रतिशत है.

एक लाख रुपये का लगा जुर्माना
नवंबर, 2021 में खाद्य विभाग ने संबंधित विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दायर किया था. मामले में 12 अप्रैल को फैसला आया है. जिसमें न्याय निर्णायक अधिकारी और एडीएम डॉ. एसके बरनवाल ने फैसला सुनाया है. न्याय निर्णायक अधिकारी ने विक्रेता गौरव ट्रेडिंग पर 40 हजार और सुपर स्टॉकिस्ट कान्हाजी डिस्ट्रीब्यूटर रामनगर पर 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.

Back to top button
error: Content is protected !!